मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, 11 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, देखें खौफनाक VIDEO
Mirzapur-Rewa Highway पर ट्रक का ब्रेक फेल होने से भीषण सड़क हादसा। बोलेरो में आग लगने से महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोग जिंदा जले। ड्रमडगंज घाटी में मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर हादसा (Image- Screen Capture/ Social Media)
Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में अब तक करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद लोग कार के अंदर ही आग की लपटों में घिर गए और बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला। (मिर्जापुर से ब्रिजेंद्र दुबे की रिपोर्ट)
जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान से नीचे उतर रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रहे गिट्टी से भरे ट्रक से जा भिड़ी।
बोलेरो में सवार सभी लोग जिंदा जले
टक्कर के तुरंत बाद बोलेरो में आग लग गई और उसमें सवार सभी लोग जिंदा जल गए। इस दर्दनाक हादसे में दो से अधिक वाहन प्रभावित हुए हैं, जिनमें एक ऑल्टो कार और बोलेरो शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Satara News: फलटण में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई; 3 की मौत
450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी
राम भक्त रूठे! चढ़ावा चोरी के बाद अयोध्या में सन्नाटा, 80% तक कारोबार ठप; 51 हजार देने वाले चढ़ा रहे सिर्फ ₹51
ट्रक का ब्रेक फेल होने से हादसा
एसपी के अनुसार, शाम करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि ड्रमंडगंज घाटी के नीचे उतरने वाले रास्ते, जिसे ‘भैसोड़ा’ क्षेत्र कहा जाता है, वहां एक बड़ा हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पता चला कि पीछे से आ रहा एक ट्रक, जिसका ब्रेक फेल हो गया था, उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी।
इस टक्कर में एक अन्य ट्रक भी शामिल हो गया, जबकि एक ऑल्टो कार दोनों ट्रकों के बीच फंस गई। इसी दौरान एक बोलेरो को भी टक्कर लगी, जिसमें आग लग गई। अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें- 2017 लेथपोरा हमले का हिसाब, NIA ने जब्त की जैश आतंकी की संपत्ति; CRPF जवानों पर किया था हमला
बताया जा रहा है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के बाद से सड़क की खराब बनावट को लेकर कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है। ड्रमडगंज घाटी, जो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है, वहां अक्सर ब्रेक फेल होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं और इस इलाके में लगभग रोजाना सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
