CM योगी आदित्यनाथ से मिले मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, होली की शुभकामनाएं दी

nandi
Published on
Updated on

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi) ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पांच कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के अब तक के सबसे ऐतिहासिक और सर्वसमावेशी और कल्याणकारी बजट के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं होली की शुभकामनाएं भी दी। 

मंत्री नन्दी ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Investor Summit) के सफल आयोजन के साथ ही 33.50 लाख करोड़ रुपए के प्राप्त निवेश प्रस्ताव के लिए भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी।मंत्री नन्दी ने कहा कि ऐतिहासिक व कल्याणकारी बजट से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। इससे किसानों, गरीबों, नौजवानों, महिलाओं, युवाओं के साथ ही उद्यमियों के हितों की पूर्ति हो सकेगी और प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा।

https://twitter.com/NandiGuptaBJP/status/1632022002448908290

वृहद उद्योगों का प्रदेश के विकास में अहम योगदान

मंत्री नन्दी ने कहा कि किसी भी प्रदेश के त्वरित आर्थिक विकास में औद्योगिक विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक तरफ जहां देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। वहीं सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। मंत्री नन्दी ने कहा कि उद्योगों की स्थापना और विकास से न केवल तीव्र आर्थिक प्रगति प्राप्त होती है, बल्कि भारी संख्या में रोजगार के अवसर भी सुलभ होते हैं। उद्योगों की अधिकाधिक स्थापना से बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जा सकता है। वृहद उद्योगों का प्रदेश के विकास में अहम योगदान है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com