- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Memorial Will Built In Memory Of Those Who Lost Their Lives In Ram Temple Movement
राम मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वालों के सम्मान में बनेगा स्मारक; होगा ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ समारोह
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Ayodhya: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर आंदोलन के शहीदों के लिए स्मारक बनाने का फैसला किया है। 31 दिसंबर को प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ 'प्रतिष्ठा द्वादशी' के रूप में मनाई जाएगी।

फोटो सोर्स- @ShriRamTeerth
Ram Mandir Movement: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शनिवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ट्रस्ट शहीदों की याद में एक स्मारक बनाएगा और उस स्थान पर मंदिर भी निर्मित करेगा जहां प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला विराजमान थे। साथ ही, प्रतिष्ठा द्वादशी समारोहों के लिए विस्तृत कार्यक्रम तय किए गए हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता महंत नृत्य गोपाल दास ने की। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि श्री राम मंदिर आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में एक स्मारक बनाया जाएगा।
बनेगा एक और मंदिर
इसके अलावा, ट्रस्ट ने यह भी निर्णय लिया है कि जिस स्थान पर रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले अपने भाइयों के साथ विराजमान थे, वहां एक मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह नया मंदिर शहीदों के स्मारक के पास ही बनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दान चोरी विवाद में सबसे बड़ी खबर! ट्रस्ट ने खुद CM योगी से की SIT जांच की मांग, सामने आएगा सच?
वाराणसी के दालमंडी में नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने 20 जुलाई तक लगाई रोक
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ पर होंगे ये विशेष कार्यक्रम
ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ 31 दिसंबर को मनाई जाएगी, जिसे ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ नाम दिया गया है। इस अवसर पर, मंदिर परिसर के सात उप-मंदिरों के शिखरों पर ध्वज फहराने का कार्यक्रम भी रखा गया है। बैठक में तय किया गया कि प्रतिष्ठा द्वादशी के सभी कार्यक्रम अंगद टीला पर होंगे। इन कार्यक्रमों के तहत, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 27 से 31 दिसंबर तक मंडल पूजा की जाएगी। इस दौरान श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा, साथ ही श्री रामचरितमानस का संगीतमय अखंड पाठ भी होगा।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और निर्माण श्रमिकों का सम्मान
प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी एक लंबी श्रृंखला होगी। जाने-माने गायक अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर, और तृप्ति शाक्य भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। इन आयोजनों में कथक नृत्य नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक कवि सम्मेलन भी शामिल है, जिसमें कई कवि भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें: Lionel Messi के इवेंट में बवाल के बाद बड़ा फैसला, मुख्य आयोजक हुआ गिरफ्तार, फैंस का पैसा होगा वापस
ट्रस्ट ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मंदिर निर्माण में लगे लगभग 400 श्रमिकों को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 19 मार्च को आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले 25 नवंबर को श्री राम मंदिर पर ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।
Memorial will built in memory of those who lost their lives in ram temple movement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Anil Kapoor Reality Show: जुगाड़ बनाम जीनियस! अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं नया रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
Jun 13, 2026 | 05:26 PMवड़ा पाव के साथ पोज देना पड़ा भारी, Cocktail 2 के स्टार्स शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हुए ट्रोल
Jun 13, 2026 | 05:25 PMजोगीसाखरा गोटुल अध्ययन केंद्र के विकास के लिए निधि की मांग, विधायक अभिजीत वंजारी को सौंपा ज्ञापन
Jun 13, 2026 | 05:24 PMऑपरेशन टाइगर को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रताप जाधव को बड़ा दावा! बताया कब होगा पूरा, उद्धव गुट में मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 05:23 PMदेश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सिराज-उल-उलूम फाउंडेशन के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज
Jun 13, 2026 | 05:22 PMउज्जैन: शिप्रा नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत, भांजे को बचाने नदी में कूदे मामा की भी गई जान
Jun 13, 2026 | 05:21 PMबागी सांसदों को BJP कभी स्वीकार नहीं करेगी, कल्याण बनर्जी के बदले तेवर, अभिषेक पर पिघला दिल
Jun 13, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM












