मेरठ एमएलसी मतगणना केंद्र पर हंगामा: कांग्रेस उम्मीदवार विक्रांत वशिष्ठ पुलिसकर्मी से बोले-'औकात में रहो'

Meerut MLC Vote-counting Center Ruckus: एमएलसी उम्मीदवार विक्रांत वशिष्ठ को जब प्रतिबंधित इलाके में मोबाइल ले जाने से रोका तो उन्होंने दरोगा से कह दिया, 'औकात में रह'। इसके बाद बहस शुरू हो गई।
vikrant vashisht
विक्रांत वशिष्ठ और पुलिसकर्मियों के बीच हुई तीखी बहस(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान मचा हंगामा

  • वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

  • मेरठ की कृषि यूनिवर्सिटी में हो रही है मतगणना

Meerut Vikrant Vashisth Causes A Stir: यूपी के मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 के वोटों की गिनती सुबह ठीक आठ बजे शुरू हो गई है। लेकिन, काउंटिंग शुरू होते ही मतदान स्थल पर एक अजीबो-गरीब नज़ारा देखने को मिला। दरअसल, एमएलसी चुनाव की काउंटिंग के लिए कृषि विश्वविद्यालय में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। मतगणना की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही काउंटिंग सेंटर पर हंगामा खड़ा हो गया। यहां कांग्रेस उम्मीदवार विक्रांत वशिष्ठ पुलिस से भिड़ गए। यही नहीं उन्होंने सभी हदें पार करते हुए पुलिसकर्मी को औकात में रहने की बात कह डाली।

आपको बता दें कि मेरठ कृषि विश्वविद्यालय काउंटिंग सेंटर पर स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतपत्रों का बंडल बनाया जा रहा है। वोटों को छांटे जाने के बाद प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू होगी। माना जा रहा है कि दोपहर बाद करीब 2 बजे तक वोटों की गिनती रुझान आने शुरू होंगे। हालांकि, एमएलसी चुनाव परिणाम आने में देर रात भी हो सकती है। काउंटिंग सेंटर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटर के भीतर जाने के लिए पास जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को पहले से ही मोबाइल फोन या हथियार के साथ काउंटिंग सेंटर के भीतर प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। जबकि, किसी भी तरह के विजय जूलुस पर पाबंदी लगाई गई है।

मोबाइल ले जाने से रोकने पर भड़के नेता विक्रांत वशिष्ठ

एमएलसी उम्मीदवार विक्रांत वशिष्ठ अपने साथ मोबाइल फोन लेकर आए थे। जानकारी के अनुसार काउंटिंग सेंटर के गेट पर दरोगा सतेंद्र ने विक्रांत वशिष्ठ को प्रतिबंधित इलाके में मोबाइल ले जाने से रोका। इस पर विक्रांत वशिष्ठ भड़क गए। उन्होंने दरोगा से कह दिया, 'औकात में रह'। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस अधिकारी उम्मीदवार को समझाते नजर आए। बाद में उन्हें मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश कराया गया। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।

vikrant vashisht
Meerut MLC Election: 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला; भाजपा, सपा और शिक्षक संगठनों की प्रतिष्ठा दांव पर

सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी

आपको बता दें कि, मेरठ-सहारनपुर मंडल की विधान परिषद के लिए शिक्षक और स्नातक सीट के चुनाव के लिए मतगणना की प्रक्रिया मंगलवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो चुकी है। सुबह से ही मतगणना केंद्र पर अधिकारियों और एजेंटों की चहल-पहल बनी हुई है। मेरठ मंडल के कमिश्नर व निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी खुद मतगणना पर नजर रख रहे हैं। वर्तमान में मतगणना टेबलों पर मतपेटी (बैलेट बॉक्स) से मतपत्र (बैलेट पेपर) निकालने का काम जारी है। इसके बाद मतपत्रों को छंटाई कर उनके बंडल बनाए जा रहे हैं। मतपत्रों की मिक्सिंग और बंडलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 12 बजे से वोटों की गिनती का मुख्य कार्य शुरू किया जाएगा।

रिटर्निंग अफसर व प्रशासन की देखरेख में मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शिक्षक सीट के लिए वोटों की गिनती कुल 10 राउंड में पूरी की जाएगी, जबकि मतदाताओं की अधिक संख्या को देखते हुए स्नातक सीट की मतगणना 28 राउंड तक चलेगी। ऐसे में स्नातक सीट के परिणाम आने में समय लग सकता है और देर रात या अगले दिन तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

सुबह मतगणना शुरू होने से पहले मेरठ के जिलाधिकारी डा.वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना टेबलों और एजेंटों के प्रवेश द्वारों की गहनता से जांच की। पूरे परिसर में भारी पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार पर उस समय हल्का हंगामा हो गया, जब प्रवेश को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ की पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोंकझोंक हो गई। प्रत्याशी ने प्रवेश नियमों और चेकिंग को लेकर आपत्ति जताई, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत कराया और व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू रखा।

vikrant vashisht
मुस्कान को फांसी देने की तैयारी? आखिर क्यों चर्चा में आ गया 150 साल पुराना मथुरा का महिला फांसीघर, देखें VIDEO
Navbharat Live
navbharatlive.com