एमएलसी चुनाव: बुलंदशहर में 65 बूथों पर कल मतदान, 17,686 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

MLC elections 2026: एमएलसी चुनाव के लिए प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को रवाना कर सुरक्षा और निगरानी की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 23 अक्टूबर को मतदान होगा, मतगणना 27 अक्टूबर को मेरठ में होगी।
Meerut Graduates' and Teachers' Constituencies
मेरठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • चुनाव की निगरानी के लिए 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 7 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात

  • 260 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी

  • परिवहन विभाग ने 30 बसों और मिनी बसों की व्यवस्था की

Graduates-Teachers Constituencies: मेरठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कल 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इस बाबत गुरुवार को डीएम कुमार हर्ष ने प्रेस वार्ता कर चुनाव की तैयारियों की जानकारी साझा की। उन्होंने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग चलेगी। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जिले में कुल 65 बूथ बनाए गए है जिसमें स्नातक के 45 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 20 बूथ शामिल है‌। सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री देकर बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग की तरफ से 30 बसों और मिनी बसों की व्यवस्था की गई है।

प्रेसवार्ता के दौरान डीएम ने बताया कि बुलंदशहर में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 10,768 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 6,918 मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव की निगरानी के लिए 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 7 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 27 अक्टूबर को मेरठ में मतगणना होगी।

Meerut Graduates' and Teachers' Constituencies
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में रूसी संस्कृति की झलक, लोकगीत और नृत्य से जीवंत हुआ माहौल

6,918 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

आपको बता दें कि मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव करने के लिए गुरुवार को नुमाइश मैदान से पोलिंग पार्टियों मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। जिले में 65 मतदेय स्थलों पर शुक्रवार को मतदान होगा। नुमाइश मैदान स्थित बैरन हॉल से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री व मतपेटियों और पुलिसकर्मियों के साथ रवाना किया गया। जिले में स्नातक और शिक्षक वर्ग को मिलाकर 17686 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक स्नातक खंड में 10768 मतदाता और शिक्षक खंड में 6918 मतदाता है।

65 पोलिंग पार्टियां गठित

मतदान के लिए जिलेभर में 65 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें स्नातक के लिए 45 तथा शिक्षक खंड के लिए 20 पोलिंग बूथ हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 65 पोलिंग पार्टियां गठित की हैं, जिनमें 260 मतदान कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत चार-चार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मतदान से पूर्व सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Meerut Graduates' and Teachers' Constituencies
126 तारीख, 22 से अधिक गवाह...फिर 13 महीने बाद हुआ इंसाफ; सौरभ हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
Navbharat Live
navbharatlive.com