मेरठ में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; UPI से खरीदा 2 हजार रुपए से ज्यादा का सामान, पीएम मोदी को भेजा गिफ्ट

Protest Against UPI: मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा विधायक अमित अग्रवाल को UPI से खरीदा सामान गिफ्ट कर विरोध जताते हुए कहा कि यह तोहफा पीएम तक पहुंचाया जाए।
Meerut Congress Protests UPI MDR, Gifts UPI Purchased Items to BJP MLA
कांग्रेस कार्यकर्ता(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Congress Protest Against UPI MDR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक अमित अग्रवाल को यूपीआई से खरीदा हुआ 2 हजार रुपए से ज्यादा का सामान गिफ्ट किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह तोहफा प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाए। साथ ही यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में विधायक को ज्ञापन भी दिया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष गौरव भाटी और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल के आवास पहुंचे थे। विधायक घर पर मौजूद नहीं थे, इसलिए कार्यकर्ताओं ने उपहार उनके प्रतिनिधि को सौंपा और फोन पर विधायक से बात कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार से यूपीआई के जरिए सामान खरीदा था। उनका कहना है कि 2 हजार रुपए से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट यूपीआई लेन-देन पर एमडीआर लगाए जाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त लागत का असर पड़ सकता है। नई व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होनी है।

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष गौरव भाटी एवं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा द्वारा यूपीआई भुगतान पर ₹2000 से अधिक के निर्धारित मर्चेंट लेन-देन पर एमडीआर लागू किए जाने के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार से यूपीआई पेमेंट से सामान खरीदकर मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अमित अग्रवाल के आवास पहुंचकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर गिफ्ट के रूप में भेंट करना चाहा। लेकिन विधायक द्वारा कहा गया कि मैं घर पर मौजूद नहीं हूं।

कैंट विधायक अमित अग्रवाल से की फ़ोन पर बात

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा वो उपहार उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया और और विधायक अमित अग्रवाल से फोन पर बात कर अपना विरोध दर्ज कराया गया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि UPI देश में डिजिटल भुगतान का एक प्रमुख माध्यम बन चुका है और करोड़ों लोग रोजमर्रा के लेन-देन के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बड़े मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर एमडीआर की व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और आम जनता के बीच चिंता है।

Meerut Congress Protests UPI MDR, Gifts UPI Purchased Items to BJP MLA
PM मोदी के जन्मदिन पर दालमंडी में ‘ब्लैक सेलिब्रेशन’, काले गुब्बारे और ब्लैक केक से चौड़ीकरण का किया विरोध

डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और सुगम बनाए रखना आवश्यक

कांग्रेस का कहना है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुगम और कम लागत वाला बनाए रखना आवश्यक है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि, कांग्रेस का यह कार्यक्रम सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित करने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि UPI को देश के आम नागरिकों और छोटे-बड़े व्यापारियों ने अपनाया है। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त लागत का असर व्यापारिक व्यवस्था पर पड़ सकता है, इसलिए सरकार को इस विषय पर पुनर्विचार करना चाहिए और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दे उठाती रहेगी कांग्रेस

महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता और व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विधायक को UPI से खरीदकर पूजा की सामग्री का सामान गिफ्ट कर सरकार तक यह संदेश पहुंचाया गया है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर किसी भी ऐसे शुल्क या व्यवस्था का विरोध किया जाएगा, जिससे व्यापारियों के सामने अतिरिक्त आर्थिक चुनौती खड़ी हो सकती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार को UPI व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इसका आर्थिक भार व्यापारियों और अंततः बाजार व्यवस्था पर अनावश्यक रूप से न पड़े।

Meerut Congress Protests UPI MDR, Gifts UPI Purchased Items to BJP MLA
राधारानी के जन्मोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां; दुल्हन की तरह सजी बरसाना, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

कांग्रेस ने कहा- डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त बोझ न पड़े

जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि UPI का इस्तेमाल आम नागरिकों और छोटे-बड़े व्यापारियों ने बड़े स्तर पर अपनाया है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त लागत का असर व्यापारियों और बाजार व्यवस्था पर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की।

यूपीआई से खरीदी गई पूजा सामग्री गिफ्ट कर सरकार तक अपना संदेश पहुंचाया

महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा विधायक को यूपीआई से खरीदी गई पूजा सामग्री गिफ्ट कर सरकार तक अपना संदेश पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी व्यवस्था का विरोध किया जाएगा, जिससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़े।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सय्यद आमिर रज़ा, राजू यादव, अरुण कौशिक, महेंद्र गुर्जर, सय्यद रेहानुद्दीन, सलीम खान, डॉ प्रभात गौतम, योगी जाटव, अनिल अरोड़ा, राकेश कुशवाह, मोनिंदर सूद बाल्मीकी, के•डी शर्मा, मासूम असगर, रोबिन नाथ गोलू,पीतांबर सिंह प्रजापति, सुनीता मंडल, रीना शर्मा, अफसा, सुशीला कोहली, संजय कटारिया, मतलूब, रविंदर सिंह, उवैस अंसारी, सय्यद तनवीर, उमरदराज़, सोनू शर्मा, तेजपाल डाबका, राज केसरी आदि मौजूद रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com