मेरठ CHC में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल; टीका लगवाने पहुंचे मरीज को लौटाया, मेहंदी लगवाती दिखीं महिला कर्मचारी

Meerut CHC Viral Video: मेरठ के अब्दुल्लापुर सीएचसी में महिला कर्मचारियों पर मरीजों की सेवा के बजाय मेहंदी लगवाने का आरोप लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठे। देखें वीडियो
Meerut CHC Video Viral: Female Staff Allegedly Seen Getting Mehndi While Patients Wait
मेरठ CHC(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Meerut Health Department Viral Video: मेरठ के अब्दुल्लापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मरीज अपनी पत्नी को टीका लगवाने के लिए सीएचसी पहुंचा। आरोप है कि उसे यह कहकर वापिस लौटा दिया गया कि सीएचसी प्रभारी मैडम छुट्टी पर हैं और आज कोई काम नहीं होगा।

मरीजों को देखने के बजाय मेहंदी लगवाने में व्यस्त महिला कर्मचारी

मरीज दानिश का आरोप है कि जब वह अपनी पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचा तो वहां कुछ महिला कर्मचारी मरीजों को देखने के बजाय मेहंदी लगवाने में व्यस्त नजर आईं। दानिश ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में महिला कर्मचारियों के मेहंदी लगवाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जैसे ही कर्मचारियों को वीडियो बनाए जाने की जानकारी हुई, कुछ महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हुई नजर आईं।

Meerut CHC Video Viral: Female Staff Allegedly Seen Getting Mehndi While Patients Wait
Meerut: बारिश और उमस से बढ़ा वायरल बुखार का खतरा, एक दिन में 4 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

मरीज का आरोप है कि उसे यह भी बताया गया कि सीएचसी प्रभारी सीएमओ के यहां गई हुई हैं और आज कोई मरीज नहीं देखा जाएगा। अब इस पूरे मामले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री लगातार सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर और तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हैं, लेकिन अब्दुल्लापुर सीएचसी से सामने आया यह वीडियो इन दावों पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है।

जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का इंतजार...

फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी। आपको बता दे कि भाजपा की योगी सरकार लगातार चिकित्सा और शिक्षा को लेकर गंभीर दिखाई देती है लेकिन कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी भाजपा सरकार को बदनाम करने पर तुले हुए हैं। जिसकी जीती-जागती बानगी इस वीडियो में देखने को मिल सकती है। लेकिन, किसी तरीके से सभी महिला कर्मचारी अपने आप को व्यस्त दिखा रही है, जबकि मरीज और उसका तीमारदार लगातार उनसे इलाज की मांग कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com