मेरठ में नशामुक्त गाँव अभियान: दलमपुर, मीरपुर और भदौरा में ग्रामीणों के लिए खुला मंच आयोजित

Nasha Mukt Gaon Abhiyan: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय उन्नत भारत अभियान सेल ने दलमपुर, मीरपुर भदौरा में नशामुक्त गांव अभियान के तहत ओपन फोरम आयोजित किया। गाँव को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया
CCSU Meerut Organises Open Forum to Promote Drug Free Villages
नशामुक्त गांव अभियान(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Drug Free Village Campaign: उन्नत भारत अभियान सेल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा गोद लिए गए गाँवों में “नशा मुक्त गाँव अभियान” के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में दलमपुर, मीरपुर एवं भदौरा गाँवों के ग्रामीणों के लिए खुले मंच (ओपन फोरम) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद स्थापित कर नशामुक्त गांव बनाने की दिशा में आने वाली समस्याओं, उनके समाधान तथा ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका पर विचार-विमर्श करना था।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता और सामूहिक संकल्प भी आवश्यक है।

नशामुक्ति की दिशा में निरंतर प्रयास जारी

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से नशामुक्ति की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं संकायाध्यक्ष, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी ने कहा कि नशे की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ परिवार और समाज को मिलकर निरंतर प्रयास करना होगा।

CCSU Meerut Organises Open Forum to Promote Drug Free Villages
नोएडा में सड़कों पर उतरी RTO की 5 टीम, 21 बसें सीज; 34 पर भारी जुर्माना, बस संचालको में मचा हाहाकार

संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने कहा कि नशा मुक्त गांव अभियान की सफलता के लिए ग्रामीणों, शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम के संबंध में उन्नत भारत अभियान सेल के समन्वयक इंजीनियर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि खुले मंच के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं, अनुभव एवं सुझाव साझा करने का अवसर प्रदान किया गया। ग्रामीणों के साथ संवाद के माध्यम से नशामुक्त गांव बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रभावी एवं व्यावहारिक रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

मनोवैज्ञानिक सहयोग और परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य मिशन इंडिया की ओर से मुख्य वक्ता के रूप में प्रिया पाल एवं शिवानी शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा नशे की लत से बचाव एवं उससे बाहर निकलने में मनोवैज्ञानिक सहयोग और परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. निधि चौहान, इंजीनियर प्रत्युष उपाध्याय, डॉ. प्रवीण कुमार एवं आयुष धुन सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों की ओर से गुड्डी देवी, ग्राम प्रधान, मंगल सेन, कपिल कुमार, अनिल मलिक, ओमवीर, राजेंद्र एवं मुनि देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने तथा अपने गाँव को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com