कप्तान नहीं हो ना…तो कप्तान को भेजो, योगी राज में जवान के अपमान पर भड़के संगीत सोम, देखें- VIDEO
Uttar Pradesh News: मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के जवान के साथ हुई मारपीट के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम इस मुद्दे पर धरने पर बैठ गए हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
धरने पर बैठे संगीत सोम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sangeet Som: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के जवान के साथ मारपीट के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम इस मुद्दे पर धरने पर बैठ गए हैं। उनके धरने पर बैठने के बाद जब पुलिस वहां पहुंची, तो सोम ने मेरठ के पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग की।
दरअसल, सोम उस समय धरने पर बैठे जब वहां पहले से ही ग्रामीण जमा थे। पूर्व विधायक ने आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की मांग की है। इस दौरान सोम ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए। सोम ने प्रशासन को कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोम ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी से कहा- मैं अभी हाईवे जाम करने जा रहा हूं।
क्यों भड़क गए संगीत सोम?
धरने पर बैठे संगीत सोम समझाने आए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को भी उन्होंने जोरदार फटकार लगाई। वीडियो में संगीत सोम कह रहे हैं, “कप्तान नहीं हो ना? तो…कप्तान को भेजो…बुलाओ। जाओ…अलग जाकर बात करो।”
सम्बंधित ख़बरें
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
School Closed: भारी बारिश के चलते कई जिलों में 12वीं तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
“कप्तान नहीं हो ना। तो..कप्तान को भेजो, बुलाओ। जाओ, अलग जाकर बात करो” मेरठ, यूपी में फौजी को पीटने वाले वाले टोल प्लाजा कर्मचारियों के खिलाफ BJP के EX–MLA संगीत सोम धरने पर बैठ गए हैं। सैकड़ों की भीड़ है। SSP को बुलाने की मांग हो रही है। अभी मुख्य आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। https://t.co/pQVaY9btm5 pic.twitter.com/WA7yusoJft — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 18, 2025
आपको बता दें कि सेना के जवान का नाम कपिल कवाड़ है। वह भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट से हैं। वह छुट्टी पर अपने घर मेरठ आए थे और छुट्टी बिताने के बाद मेरठ से दिल्ली एयरपोर्ट अपनी श्रीनगर पोस्ट पर लौटने के लिए जा रहे थे। कपिल का चचेरा भाई भी कार में उनके साथ था। इस दौरान वह भूनी टोल बूथ पर पहुंचे। जहां काफी लंबी कतारें लगी हुई थीं।
क्या है इस विवाद की वजह?
कपिल के भाई के अनुसार, कपिल ने अपना आर्मी कार्ड दिखाया और खुद को स्थानीय निवासी और सेना का जवान बताया। उसने बताया कि उसे दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी है, इसलिए उसे जाने दिया जाए। लेकिन टोल कर्मचारियों ने फिर से टोल मांगा। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: कौन बनेगा बीजेपी का अगला बॉस? मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब, सामने आया चौंकाने वाला नाम!
विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। वायरल वीडियो के अनुसार, टोल कर्मचारी कपिल को लाठियों से पीट रहे थे। इसी बीच, कुछ हमलावरों ने कपिल को एक खंभे से बांध दिया। उन्होंने जवान के हाथ पीछे खींच लिए और उनमें से एक ने गाली-गलौज करते हुए जवान की पिटाई कर दी।
