Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संविधान पर छिड़ी बहस में मायावती की एंट्री, बोलीं- छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए

आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबोले के संविधान की प्रस्तावना से समाजवादी और धर्मनिरपेक्षता को हटाए जाने वाले बयान के बाद इस पर नई बहस छिड़ गई है। अब इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती का रिएक्शन सामने आया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 28, 2025 | 06:00 PM

मायावती (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: आरएसएस के सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले द्वारा संविधान की प्रस्तावना पर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। अब इस मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने कहा कि संविधान में समय-समय पर अनावश्यक बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावना में भारतीय संविधान की मूल भावना दर्शाई गई है, इससे छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि दोनों पार्टियों के दिल में कुछ और और जुबान पर कुछ और है। मायावती ने कहा कि पार्टियों को अपनी संकीर्ण सोच से ऊपर उठना चाहिए और संविधान से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। मायावती ने कहा कि हमें भी देशभर में अपनी आवाज उठानी होगी।

भाषा विवाद पर भी बात

इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश के कई राज्यों में भाषा के नाम पर राजनीति ठीक नहीं है। सभी भाषाओं का सम्मान होना चाहिए। सरकार और पार्टियों के बीच टकराव ठीक नहीं है। वहीं, बिहार में वोटर लिस्ट के मुद्दे पर मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और पार्टियों को विश्वास में लेना चाहिए।

बीजेपी-कांग्रेस पर हमल

मायावती ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने बाबा साहब के संविधान में अपनी आस्था नहीं जताई है। बीजेपी और कांग्रेस ने संविधान को सही तरीके से लागू नहीं किया है, पार्टी अपनी-अपनी पार्टी की विचारधारा अपनाती है। दोहरा चरित्र अपनाकर दोनों पार्टियां एक हो जाती हैं, संविधान से छेड़छाड़ करना ठीक नहीं है। अगर वे अपना संविधान विरोधी चेहरा नहीं बदलते हैं तो हमें आना पड़ेगा।

सपा ने तोड़ीं आजम की उम्मीदें! पत्नी के बयान से मचा बवाल, अखिलेश ने बताए 3 ऑप्शन

दत्तात्रेय होसबोले ने क्या कहा

आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने 27 जून 2025 को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना से समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों को हटाने की वकालत की थी। उन्होंने कहा कि ये शब्द 1975 के आपातकाल के दौरान 42वें संशोधन के जरिए संविधान में शामिल किए गए थे और इन्हें बनावटी मानते हुए इन्हें हटाने की जरूरत है।

Mayawati speaks on constitution row says no tampering should be done

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2025 | 06:00 PM

Topics:  

  • BSP
  • Latest News
  • Mayawati
  • RSS

सम्बंधित ख़बरें

1

सत्ता में रहकर भी खाली जेब! बांग्लादेश के नेताओं की इनकम सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या कहते हैं आंकड़े

2

बिस्मिल की महफिल इंडिया टूर 2025 का दिल्ली में हुआ शानदार समापन, सूफी संगीत ने जीता लोगों का दिल

3

बब्बर खालसा का खौफनाक दावा, नालागढ़ ब्लास्ट की ली जिम्मेदारी; NIA कर सकती है मामले की जांच

4

‘पंजाबी बोलो वरना सीट छोड़ो’, पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के साथ बदसलूकी; पंजाब में छिड़ा भाषा विवाद- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.