-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mayawati Fielded Nephews Akash And Ishaan Against Chandrashekhar In Up
चंद्रशेखर नाम की ‘आफत’ से घबराईं मायावती, आकाश-ईशान के कंधों पर डाला बसपा का भार…दलित वोट बैंक के लिए अब होगा घमासान
- Written By: Saurabh Pal
उत्तर प्रदेश में बसपा की खोई जमीन और सांसद चंद्रशेखर की दलितों में बढ़ती लोकप्रियता काट मायावती ने खोज ली है। हालांकि बसपा में युवा चेहरों की खोज में बसपा सुप्रीमों ने पार्टी में परिवारवाद की नींव डाल दी है।

मायावती, आकाश आनंद, ईशान आनंद और चंद्र शेखर (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः उत्तर प्रदेश के नक्शे पर जिस सियासी दल का रंग चढ़ गया, उस पार्टी को सियासत का उगता सूरज कहा जाता है। क्योंकि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। करीब 15 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में मायावती को सियासत में उगते सूरज की तरह देखा जाता था। वह मुख्यमंत्री बनने वाली पहली दलित महिला हैं। तेजी से बढ़ते उनके राजनीतिक कद के चलते सियासी पंडित मायावती को प्रधानमंत्री मटेरियल मानने लगे थे। उत्तर प्रदेश में करीब दो दशक तक पिछड़ों की राजनीति करने वाली समाजवादी पार्टी और दलितों की राजनीति करने वाली बसपा का एक छत्र राज रहा है। इन्हीं दोनों दलों में सत्ता हांसिल करने की जंग होती थी, लेकिन 2014 में यूपी की राजनीति ने अचानक से ऐसा रंग बदला की बसपा को अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
पिछले 3 लोकसभा और 3 विधानसभा चुनावों में पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ रहा है। सीटों की संख्या दहाईं के आंकड़े को भी नहीं छू पा रही है। इसका मुख्य कारण पार्टी नेतृत्व में नए चेहरों की कमी व बदलती राजनीतिक के अनुरू खुद को न बदलना कहा जा रहा है। यही वजह है कि मायावती ने अब भतीजे आकाश आनंद के बाद दूसरे भतीजे ईशान आनंद को बसपा की खोई जमीन वापिस लाने की जिम्मेदारी दी है।
आकाश आनंद की तरह ईशान की सियासी एंट्री
सम्बंधित ख़बरें
चुनाव से ठीक पहले मायावती का बड़ा एक्शन, 2 दिग्गज नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, यूपी में गरमाई सियासत
राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में मायावती का बड़ा बयान, कहा- नेताओं से भी मांगे जाएं सबूत
‘दोषियों को कतई न बख्शें…’, राम मंदिर चोरी मामले पर मायावती की दो टूक; बोलीं- राजनीतिकरण करना ठीक नहीं
UP Election 2027: सीट शेयरिंग पर INDIA गठबंधन में खिंचतान, कांग्रेस ने खुद को बताया बड़ा भाई; बात बराबर पर आई
मायावती के जन्मदिन पर 15 जनवरी को ईशान आनंद अपने भाई आकाश आनंद के साथ दिखे थे। इससे पहले किसी भी कार्यक्रम में सिर्फ आकाश आनंद ही दिखाई देते थे। ईशान आनंद का मायावती के जन्मदिन पर दिखना उनकी सियासत में एंट्री के संकेत के रूप में देखा गया। क्योंकि इससे पहले आकाश आनंद भी पहली बार मायावती के जन्मदिन पर उनके साथ दिखे थे। इस संकेत की पुष्टि तब हुई जब आकाश के साथ ईशान बसपा के संगठन विस्तार के लिए आयोजित बैठक में शामिल हुए।
मायवती के जन्मदिन पर आकाश आनंद और ईशान आनंद
मायावती ने एक तीर से किए दो शिकार
बहुजन समाज पार्टी में अब तक अपने परिवार से सिर्फ मायावती ही थी। अब उन्होंने ईशान-आकाश की राजनीति में एंट्री करवाकर पार्टी में परिवार वाद की नींव रख दी है। इस बात के संकेत भी दिए हैं कि बसपा की पावर सेंटर मायावती ही रहेंगी और उनके उत्तराधिकारी उनके भतीजे होंगे। इससे पार्टी की पावर हमेशा परिवार में रहेगी। मायावती के इस कदम से पार्टी के महत्वाकांक्षी नेताओं को एक तरफ अपनी जगह और कद का पता चल गया तो दूसरी तरफ चंद्र शेखर से मुकाबले के लिए 2 नए चेहरे मिल गए।
दलित युवाओं में तेजी बढ़ती चंद्र शेखर की लोकप्रियता की काट के रूप में ईशान-आनंद को देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में तेजी से मायावती के वोट बैंक में चंद्र शेखर सेंध लगा रहे हैं। उनकी एंग्री यंग मैन वाली छवि युवाओं को काफी पसंद आ रही है। वह दलितों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ स्वंय मौके पर पहुंचते हैं। अब बसपा में चंद्र शेखर के मुकाबले में दो युवा चेहरे होंगे। जिनको बसपा की खोई जमीन वापिस लाने की जिम्मेदारी मायावती ने सौंपी है। बसपा नेता चाहते हैं कि चंद्र शेखर की तरह ही पार्टी के नेता जमीन पर उतर कर दलितों की आवाज उठाएं।
आकाश आनंद, ईशान आनंद और सांसद चंद्र शेखर आजाद
जमीन पर उपस्थित दर्ज करवाएगी बसपा
पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद आकाश आनंद का मार्च से जिलों में कार्यक्रम लगाया जाएगा। उनके साथ ईशान आनंद को भी भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है। जिले-जिले कार्यक्रम लगाकर लोगों के बीच आकाश को भेजकर युवाओं के साथ समाज के लोगों को पार्टी से बांधे रखने का अभियान शुरू किया जाएगा। जल्द ही आकाश के साथ ईशान भी इस अभियान से जुड़ें और सड़कों पर उतर कर दलितों के संघर्ष की नई कवायद दिखाई दे तो हैरत नहीं।
दलित पॉलिटिक्स के उगते सूरज हैं चंद्रशेखर
उत्तर प्रदेश का दलित वोट बैंक, जो कभी बसपा के साथ एक जुट था अब बंटा हुआ नजर आता है। वोटिंग पैटर्न से पता चलता है कि 2014 से 2022 तक लोकसभा व विधानसभा चुनावों में ज्यादातर भाजपा के साथ था। वहीं 2024 के चुनाव में कांग्रेस और कुछ हद तक समाजवादी पार्टी के साथ गया, जिसमें कुछ सीटों पर चंद्रशेखर का भी प्रभाव देखने को मिला। अब इसी वोट बैंक को एक साथ लाकर बसपा से जोड़ने की आकाश-ईशान को जिम्मेदारी दी गई। यदि ऐसा नहीं कर पाए तो निश्चित तौर पर चंद्रशेखर के सियासी कद में तुफानी वृद्धि होगी। उन्हें पहले ही दलित पॉलिटिक्स का उगता सूरज कहा जा रहा है।
Mayawati fielded nephews akash and ishaan against chandrashekhar in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PMबिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
Aug 02, 2026 | 09:52 PMसंजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
Aug 02, 2026 | 09:51 PMकेस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
Aug 02, 2026 | 09:49 PMबिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
Aug 02, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM














