Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी राज में ब्राह्मणों का अपमान…मायावती ने पकड़ी BJP की दुखती रग, 2027 चुनाव के लिए चला 2007 वाला दांव

Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को एक अहम बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में केवल मुट्ठी भर लोग खुश हैं, जबकि बाकी जनता त्रस्त है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 07, 2026 | 06:13 PM

मायावती (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को एक अहम बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में केवल मुट्ठी भर लोग खुश हैं, जबकि बाकी जनता त्रस्त है। मायावती ने विशेष रूप से ब्राह्मण समाज की नाराजगी का जिक्र करते हुए कहा कि यह वर्ग अपनी उपेक्षा और अपमान के खिलाफ अब खुलकर बोल रहा है।

शनिवार को बीएसपी प्रमुख ने पार्टी के प्रदेश, मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन रणनीति तैयार की गई। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी और सरकार ने ब्राह्मण समाज को उतना सम्मान और सुरक्षा दी है, जितना बीएसपी के शासनकाल में मिला था? उनका कहना है कि भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का हर तबका दुखी है।

मायावती ने दोहराया पुराना सिद्धांत

मायावती ने बैठक के दौरान अपनी पार्टी के पुराने सिद्धांत ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ को दोहराया। उन्होंने कहा कि बीएसपी के शासन में कानून का राज सख्ती से लागू किया गया था, जिससे सभी समाज के लोगों का भला हुआ। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और अन्य विरोधी पार्टियों की सोच जातिवादी, संकीर्ण और धन्नासेठ-समर्थक है। मायावती ने आरोप लगाया कि ये पार्टियां पूंजीवादी और गरीब-विरोधी मानसिकता से काम करती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

BMC मेयर पद के लिए BJP ने रितु तावड़े पर ही क्यों लगाया दांव? जानिए इस फैसले के पीछे के 5 बड़े कारण

मणिपुर संकट से कैसे निपटेगी मोदी सरकार… राजनीतिक और प्रशासनिक चुनौतियां क्या-क्या?

पहली नहीं, दूसरी बार मुंबई को मिलेगा BJP का मेयर, रितु तावड़े का विनोद तावड़े से क्या है संबंध ?

भाजपा आक्रामक चुनावी मोड में…नितिन नबीन ने केरल के त्रिशूल में खिला दिया ‘कमल’, क्या है पूरी रणनीति?

07-02-2026-BSP UP MEETING PHOTO pic.twitter.com/8ckYF9e4Km — Mayawati (@Mayawati) February 7, 2026

यूजीसी नियमों पर दिया बड़ा बयान

पूर्व मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए विरोधियों को घेरते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण के खिलाफ इनकी चाल और चरित्र को कोई नहीं भुला सकता। यही कारण है कि इन वर्गों के लोगों को सरकारी नौकरी और प्रमोशन में भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने हाल ही में आए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों पर भी चिंता जताई। मायावती का कहना है कि सरकार की नीयत में खोट है, जिसके कारण यूजीसी के नियम सामाजिक समरसता लाने के बजाय सामाजिक तनाव का नया कारण बन गए हैं।

मिशन 2027 के लिए कसी कमर

बीएसपी सुप्रीमो ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी नजर अब सीधे उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनावों पर है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखकर संगठन में जरूरी फेरबदल किए गए हैं। उनका लक्ष्य ‘मिशन 2027’ को उसी तरह सफल बनाना है, जैसे 2007 में पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था। मायावती ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ वाली पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जुट जाएं।

यह भी पढ़ें: ‘अब तो ’पंडत’ को घूसखोर बताकर…’, फिल्म घूसखोर पंडत के नाम पर भड़कीं मायावती, मोदी सरकार से बैन लगाने की मांग

उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में भाजपा काफी असहज और चिंतित नजर आ रही है क्योंकि ब्राह्मण समाज देशभर में अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है। मायावती ने दावा किया कि सर्वसमाज का हित केवल बीएसपी में ही सुरक्षित रहा है और आगे भी इसी पार्टी में सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा राज में जिस तरह मुट्ठी भर लोगों के स्वार्थ पूरे किए जा रहे हैं, उससे आम जनता में भारी रोष है।

Mayawati attacks yogi govt on brahmin issue mission 2027 strategy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2026 | 06:13 PM

Topics:  

  • BJP
  • BSP
  • Mayawati
  • UP Politics
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.