वृंदावन में बुलेट की सवारी कर यमुना किनारे पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज, 34 दिन बाद भक्तों को दिए दर्शन

Premanand Maharaj Reached Yamuna : भाई दूज पर शिष्यों के साथ मोटरसाइकिल से साधना स्थल पहुंचे थे,अपने आराध्य संत को सामने देखकर भक्त भावुक हो गए और राधे-राधे के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया।
Premanand Maharaj reached yamuna worship place
प्रेमानंद महाराज बुलेट से साधना स्थल पहुंचे सोर्स : नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 34 दिन बाद संत प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को दिए दर्शन

  • भाई दूज पर बुलेट से यमुना किनारे पहुंचे महाराज जी

  • दर्शन के लिए पीछे दौड़े श्रद्धालु, लगाए राधे-राधे के जयकारे

Premanand Maharaj Riding Bullet Vrindavan: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर यमुना किनारे पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भाई दूज के अवसर पर बुधवार को महाराज जी अपने शिष्यों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर यमुना किनारे एक सुनसान स्थान पर साधना करने पहुंचे।

करीब 34 दिनों के लंबे अंतराल के बाद भक्तों को उनके दर्शन हुए तो श्रद्धालुओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपने आराध्य संत को सामने देखकर भक्त भावुक हो गए और राधे-राधे के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया।

चार पहिया वाहन नहीं पहुंचने पर चुना मोटरसाइकिल का रास्ता

जानकारी के मुताबिक, संत प्रेमानंद महाराज भाई दूज के दिन यमुना किनारे स्थित एकांत स्थान पर साधना के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर उन्हें जाना था, वहां तक चार पहिया वाहन से पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में महाराज जी ने अपने शिष्यों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से वहां जाने का निर्णय लिया।

बुलेट पर सवार होकर यमुना किनारे पहुंचने का उनका यह अंदाज श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बन गया। आमतौर पर संत प्रेमानंद महाराज को आश्रम और धार्मिक आयोजनों में दर्शन देते हुए देखा जाता है, लेकिन इस बार उनका मोटरसाइकिल पर सफर करना चर्चा का विषय बन गया।

Premanand Maharaj reached yamuna worship place
Mathura: संत प्रेमानंद महाराज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, किडनी और डायलिसिस पर भी उठे सवाल

34 दिन बाद दर्शन पाकर भावुक हुए भक्त

संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बुधवार का दिन खास बन गया। करीब 34 दिनों के अंतराल के बाद जब भक्तों को महाराज जी के दर्शन हुए तो वे भावुक हो उठे। जैसे ही लोगों को उनके यमुना किनारे पहुंचने की जानकारी मिली, श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचने लगे।

महाराज जी को बुलेट पर सवार देखकर भक्त उनके पीछे दौड़ पड़े। इस दौरान श्रद्धालु हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए राधे-राधे के जयकारे लगाते नजर आए, भक्तों के प्रेम और श्रद्धा को देखकर संत प्रेमानंद महाराज ने भी बुलेट पर बैठे-बैठे दोनों हाथ उठाकर सभी को आशीर्वाद दिया। उनके इस अंदाज ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

साधना के बाद आश्रम लौटे महाराज जी

यमुना किनारे निर्धारित स्थान पर साधना पूरी करने के बाद संत प्रेमानंद महाराज वापस अपने आश्रम 'यमुना विहार कुंज' लौट गए। उनके बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होने और रास्ते में भक्तों को आशीर्वाद देने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो को देखकर श्रद्धालु तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। उनके प्रवचन, भजन और आध्यात्मिक संदेश बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचते हैं।ऐसे में 34 दिनों बाद उनके दर्शन और फिर बुलेट की सवारी का यह अनोखा दृश्य भक्तों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Premanand Maharaj reached yamuna worship place
वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य