Mathura: शराब पीने के दौरान मामूली विवाद में युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mathura Crime News: मथुरा के नौहझील क्षेत्र के भैरई गांव में मामूली विवाद के बाद युवक ओमवीर उर्फ करुआ की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Mathura Tractor Murder: Youth Allegedly Crushed  Death After Dispute
जानकारी देते हुए सीओ मांट अमरनाथ यादव (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Mathura Murder Case: मथुरा थाना नौहझील क्षेत्र के भैरई गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भैरई गांव निवासी है मृतक ओमवीर उर्फ करुआ

मृतक की पहचान भैरई गांव निवासी ओमवीर उर्फ करुआ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 19 सितंबर को ओमवीर अपने ट्रैक्टर से खेत जोतने के लिए गया था। उसके साथ गांव का ही सोनू भी मौजूद था। आरोप है कि खेत पर दोनों ने शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने नाराज होकर ओमवीर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

Mathura Tractor Murder: Youth Allegedly Crushed  Death After Dispute
लखनऊ में छिड़ा पोस्टर वॉर: BJP के अतीक- मुख्तार वाले होर्डिंग पर भड़की सपा, बताया ध्यान भटकाने की चाल

विवाद बढ़ने के बाद आरोपी सोनू ने ओमवीर के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर

परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद सोनू ने ओमवीर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से कुचलने के कारण ओमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

मथुरा पुलिस ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com