अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में बनेगा भव्य श्रीकृष्ण मंदिर, तन-मन-धन से सहयोग करेगा क्षत्रिय कल्याण परिषद

Mathura Shri Krishna Temple: नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर नवाब सिंह ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का संकल्प व्यक्त किया।
Mathura Grand Shri Krishna Temple Built
मथुरा में बनेगा भव्य श्रीकृष्ण मंदिर(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने लिए श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण का संकल्प

  • ठाकुर नवाब सिंह मथुरा के जिलाध्यक्ष घोषित

  • संगठनात्मक स्तर पर कार्यकर्ताओं को किया जायेगा तैयार

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद अब धर्मनगरी मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने अपनी सक्रियता बढ़ाने की घोषणा की है। इसी क्रम में अयोध्या से संगठन का प्रतिनिधिमंडल मथुरा पहुंचा। यहां संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया और नब्बी भैया उर्फ ठाकुर नवाब सिंह को मथुरा जिले का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की महिला शक्ति ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

प्रतिनिधिमंडल के मथुरा पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन को जिले में मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर नवाब सिंह ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का संकल्प व्यक्त किया।

All India Kshatriya Welfare Council
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद(सोर्स: नवभारत लाइव)

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन कर लिया मंदिर निर्माण का संकल्प

नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। पूजा-अर्चना के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए गए, उसी प्रकार मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए संगठन अपनी भूमिका निभाएगा। इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा और समाज के लोगों को इस उद्देश्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Mathura Grand Shri Krishna Temple Built
मथुरा में संतान सुख की मन्नत लेकर राधाकुंड पहुंचे हजारों दंपत्ति, आधी रात को हुआ शाही स्नान

महिला शक्ति ने भी दिखाई भागीदारी

कार्यक्रम में महिला शक्ति की उपस्थिति भी विशेष रही। संगठन की महिला सदस्यों ने भी सामाजिक और धार्मिक उद्देश्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पुरुषों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन के विस्तार और निर्धारित उद्देश्यों की दिशा में काम करना होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि होने के कारण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प संगठन के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक उद्देश्य है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को संगठित कर आगे की गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

कार्यक्रम के समापन पर पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर नवाब सिंह को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि संगठन के कार्यकर्ता एकजुट होकर मंदिर निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

Mathura Grand Shri Krishna Temple Built
किसी को रोजगार, किसी को इलाज तो किसी को कानूनी मदद मिली; मथुरा में मेगा शिविर में 42 विभागों ने लगाए स्टॉल