घायल कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए में महामृत्युंजय महायज्ञ, 11 ब्राह्मणों ने दी आहुतियां

Vrindavan Mahamrityunjaya Yagya: घायल कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ-दीर्घायु की कामना को लेकर महामृत्युंजय महायज्ञ आयोजित किया गया। 11 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं।
Mahamrityunjaya Yagya Held in Vrindavan for Captain Smit Machhar’s Speedy Recovery
महामृत्युंजय महायज्ञ (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Captain Smit Machchhar Mahamrityunjaya Yagya: वृंदावन में घायल कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना को लेकर महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन शुरू किया गया है। सनातन संस्कार धाम आनंद वाटिका में आयोजित इस विशेष महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी जा रही हैं। महायज्ञ का आयोजन आचार्य रामविलास चतुर्वेदी के तत्वावधान में किया जा रहा है।

महायज्ञ में 11 ब्राह्मण वैदिक विधि-विधान के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित कर रहे हैं। यज्ञ के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने, उनके जीवन की रक्षा और दीर्घायु की कामना की जा रही है। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु भी पायलट के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

घायल होने के बावजूद बचाई यात्रियों की जान

आयोजकों के अनुसार, कैप्टन स्मित मच्छार ने विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का प्रयास किया। घायल होने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता और विमान को सुरक्षित लैंड कराने के प्रयास को आयोजकों ने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण बताया है।

Mahamrityunjaya Yagya Held in Vrindavan for Captain Smit Machhar’s Speedy Recovery
दशाश्वमेध घाट पर कैप्टन स्मित मच्छार के लिए विशेष प्रार्थना, मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से मांगी दुआ

आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि सनातन परंपरा में महामृत्युंजय मंत्र को आरोग्य, संकट निवारण और दीर्घायु की कामना से जुड़े महत्वपूर्ण वैदिक मंत्रों में माना जाता है। इसी भावना के साथ कैप्टन स्मित मच्छार के लिए यह महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी की कामना है कि पायलट शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवार और शुभचिंतकों के बीच लौटें।

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मंगलकामना

महायज्ञ में ब्राह्मणों द्वारा निर्धारित विधि-विधान के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जा रही हैं। आयोजन में कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थना की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से मंगलकामना की जा रही है।

वृंदावन की धार्मिक और आध्यात्मिक भूमि पर आयोजित इस महामृत्युंजय महायज्ञ के माध्यम से आयोजकों ने स्मित मच्छार के प्रति सम्मान और संवेदना भी व्यक्त की है। उनका कहना है कि विमान में मौजूद यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों को देखते हुए समाज की ओर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

महायज्ञ के दौरान 11 ब्राह्मणों द्वारा लगातार वैदिक मंत्रोच्चार और हवन किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से भी कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com