मथुरा के पानीगांव में दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी, कार के बोनट पर मां-बेटी को बैठाकर दौड़ाई गाड़ी

Sensational incident in Mathura : मथुरा में दबंगों ने एक मां-बेटी को जबरन कार के बोनट पर बैठा लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा दी। जान की परवाह किये बिना काफी दूर तक बोनट पर बैठाकर घुमाया।
Mother Daughter forcibly sit car's bonnet.
मां-बेटी को जबरन कार के बोनट पर बैठाया (सोर्स : नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

  • मारपीट की घटना से आर्थिक लेन-देन से जुड़ी है

  • दबंगों की इस हरकत से सभी हैरान

Blatant Thuggery Musclemen:मथुरा में थाना जमुनापार क्षेत्र के पानीगांव में दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए पुराने विवाद में कार सवार आरोपियों ने सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि दबंगों ने एक मां-बेटी को जबरन कार के बोनट पर बैठा लिया और फिर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा दी। जान की परवाह किए बिना आरोपियों ने मां-बेटी को काफी दूर तक कार के बोनट पर बैठाकर घुमाया।

इस खौफनाक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद महिला सुरक्षा और स्थानीय पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

आर्थिक लेन-देन को लेकर था विवाद

बताया जा रहा है कि विवाद पिछले वर्ष वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग पर मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट की घटना से जुड़े आर्थिक लेन-देन को लेकर था। इसी पुरानी रंजिश और रुपयों के विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया।

कार सवार लोगों ने मां-बेटी को जबरन अपनी कार के बोनट पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी दौड़ानी शुरू कर दी। मां-बेटी कार के बोनट पर बैठकर अपनी जान बचाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन कार सवारों ने गाड़ी नहीं रोकी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दोनों को पानीगांव से मांट रोड की ओर काफी दूर तक ले जाकर पेट्रोल पंप के समीप छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

Mother Daughter forcibly sit car's bonnet.
वृंदावन में सरेराह महिला से लूट, इस्कॉन मंदिर के सामने ई-रिक्शा सवार महिला के गले से सोने की चेन झपटी

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

इस दौरान सड़क पर मौजूद लोग भी आरोपियों की इस हरकत को देखकर हैरान रह गए। पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में कार के बोनट पर मां-बेटी को बैठाकर गाड़ी दौड़ाए जाने का घटनाक्रम दिखाई देने की बात कही जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

घटना की सूचना मिलने पर यूपी-112 की टीम और पानीगांव चौकी प्रभारी विजय गोस्वामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। वहीं, घायल मां-बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया।

पुलिस की सक्रियता पर उठ रहे सवाल

प्रदेश सरकार लगातार महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून का राज स्थापित करने के दावे कर रही है। ऐसे में गांव के बीचो बीच मां-बेटी को कार के बोनट पर बैठाकर गाड़ी दौड़ाने की घटना ने स्थानीय स्तर पर पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के हौसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े या रात के अंधेरे में इस तरह की दबंगई आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है।

पीड़ित परिवार ने जमुनापार पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Mother Daughter forcibly sit car's bonnet.
मथुरा में शराबी का खूनी खेल: युवक की गोली मारकर हत्या कर आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस