कोर्ट से राहत मिलने के बाद वृंदावन पहुंचे बृज भूषण शरण सिंह, गुरु रितेश्वर दास से लिया आशीर्वाद

Brij Bhushan Singh: कोर्ट से राहत मिलने के बाद पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह वृंदावन के रमण रेती सद्गुरु रितेश्वर दास महाराज के आश्रम पहुंचे। उन्होंने गुरु का आशीर्वाद लिया, न्यायपालिका पर विश्वास जताया।
Former BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh Visits Vrindavan Ashram After Court Relief
बृज भूषण शरण सिंह-गुरु रितेश्वर दास (सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

Brij Bhushan Singh-Raman Reti Ashram: कोर्ट से बरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह मंगलवार को वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने रमण रेती स्थित सद्गुरु रितेश्वर दास जी महाराज के आश्रम में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम पहुंचने पर गुरु और शिष्य की मुलाकात आत्मीय माहौल में हुई। इस दौरान बृज भूषण सिंह ने कहा कि यह उनके गुरु के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा का ही परिणाम है कि उन्हें न्यायालय से राहत मिली है।

रितेश्वर दास जी महाराज के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

आश्रम में उन्होंने रितेश्वर दास जी महाराज के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के बीच कुछ देर तक आध्यात्मिक और व्यक्तिगत विषयों पर चर्चा भी हुई। बृज भूषण सिंह ने कहा कि न्यायपालिका पर उन्हें पूरा विश्वास था और सत्य की जीत हुई है। उन्होंने अपने गुरु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा।

Former BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh Visits Vrindavan Ashram After Court Relief
बृज भूषण शरण सिंह-गुरु रितेश्वर दास (सोर्स- फोटो नवभारत)

न्यायालय के निर्णय का सम्मान करना चाहिए

मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद राजनीतिक सवालों से बचते नजर आए। पत्रकारों द्वारा समकालीन राजनीतिक मुद्दों और भविष्य की रणनीति को लेकर पूछे गए सवालों पर उन्होंने कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की और बातचीत को केवल आध्यात्मिक एवं व्यक्तिगत विषयों तक ही सीमित रखा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता नीरज शर्मा; प्रदीप माथुर ने दिलाई सदस्यता, पटुका पहनाकर किया अभिनंदन

वहीं, सद्गुरु रितेश्वर दास महाराज ने कहा कि सत्य अंततः विजयी होता है। सद्गुरु ने कहा कि न्यायालय के निर्णय का सम्मान करना चाहिए और समाज में न्याय व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने बृज भूषण सिंह को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

पूर्व सांसद के वृंदावन आगमन को लेकर आश्रम में उनके समर्थकों और श्रद्धालुओं की भी मौजूदगी रही। गुरु का आशीर्वाद लेने के बाद बृज भूषण सिंह वहां से रवाना हो गए।

Navbharat Live
navbharatlive.com