वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास अचानक हुआ बड़ा हादसा, दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार!
Mathura Vrindavan Accident: मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास तेज आंधी के कारण मकान का छज्जा गिरने से 8 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन अलर्ट पर है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा
Mathura Accident: मौसम विभाग द्वारा जारी हाई अलर्ट के बीच सोमवार को वृंदावन में आए तेज अंधड़ और तूफानी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में तेज हवा के चलते एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा और धूल भरी आंधी के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान एक मकान का छज्जा टूटकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के समय वहां से गुजर रहे लोग उसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए।
हादसे में 8 लोग घायल
घायलों की पहचान गोविंद लाल (65 वर्ष) पुत्र खुशी लाल, निवासी जनकपुरी, दिल्ली तथा आस्था भदौरिया (17 वर्ष) पुत्री मुकेश, निवासी नुमाइश चौराहा, इटावा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना में 8 लोग घायल बताये जा रहे है जिनमे दो की हालत गंभीर बनी हुई है l
सम्बंधित ख़बरें
माफीनामा मंजूर और दुश्मनी खत्म! TVK सरकार बचाने वाले AIADMK के 21 बागियों को पार्टी ने किया माफ
कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, EC दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेताओं का धरना
मां, माटी, मानुष के किले में सेंध! कुछ बागी, कुछ दीदी के साथ तो कुछ ने साधी चुप्पी…तीन खेमों में बंटी TMC
आटे की बोरियों में छिपा था 10 करोड़ का ‘काला कारोबार’, कानपुर पुलिस की घेराबंदी से कांपा ड्रग माफिया!
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने का समाचार है, जिनका अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक घायल लोगों की संख्या का सही आंकलन नहीं हो सका था।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उधर, मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक तेज आंधी-तूफान, बिजली चमकने, मध्यम से भारी बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, जर्जर भवनों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- आटे की बोरियों में छिपा था 10 करोड़ का ‘काला कारोबार’, कानपुर पुलिस की घेराबंदी से कांपा ड्रग माफिया!
तेज अंधड़ के कारण बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र समेत शहर के कई हिस्सों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने भी नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
