Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मथुरा वोट हादसे पर PMO ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट; समाजवादी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना

Uttar Pradesh News: मथुरा में केसी घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर पीएम मोदी और सीएम ने शोक जताया है, वहीं 'सपा' ने इसे सरकारी लापरवाही करार दिया।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 10, 2026 | 06:44 PM

पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mathura Boat Tragedy: मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में पीपा के पुल के पास पर्यटकों से भरी नाव पलट गई है, जिससे हड़कंप मच गया। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि करीब एक दर्जन लोगों के लापता होने की सूचना है। इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस दुर्घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

मथुरा जिला प्रशासन ने क्या बताया?

मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव यमुना नदी में पलट गई, जिससे एक दुखद हादसा हो गया। अब तक छह शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे यमुना नदी में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। लुधियाना से करीब 30 लोग आए थे और नदी में दो नावों पर नौका विहार कर रहे थे। यह घटना केसी घाट के पास हुई, जहां एक नाव डूब गई।

सम्बंधित ख़बरें

मथुरा वोट हादसा: नांव बनी मौत की सवारी…6 लोगों की डूबने से मौत; 22 लोगों को किया गया रेस्क्यू

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों को हुए तबादले; कई जिलों के एसएसपी बदले

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगी आग! मथुरा जंक्शन के पास कोच B1 और B4 के अंदर भरा धुआं, देखें VIDEO

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी

सीएम योगी ने हादसे पर जताया शोक

इस दुखद घटना पर योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

यह भी पढ़ें: मथुरा वोट हादसा: नांव बनी मौत की सवारी…6 लोगों की डूबने से मौत; 22 लोगों को किया गया रेस्क्यू

समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के परिणाम स्वरूप मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में नाव डूबने से कई लोगों की मौत और कई के लापता होने की सूचना स्तब्धकारी है, दुखद है। मृतकों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति संवेदनाएं, सभी को समुचित मुआवजा दे सरकार।

भाजपा सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के परिणाम स्वरूप मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर डूबने से 10 लोगों की मौत और कई के लापता होने की सूचना स्तब्धकारी है, दुखद है। मृतकों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति संवेदनाएं, सभी को समुचित मुआवजा दे सरकार। पूरे… pic.twitter.com/mUrBuRqLj4 — Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) April 10, 2026

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि पूरे वृंदावन मथुरा समेत उत्तर प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का भाजपा ने व्यवसायीकरण कर दिया है, लूटखसोट कर रही है, जिसके कारण अक्सर इन धार्मिक स्थलों पर अव्यवस्था कुप्रबंधन एवं भ्रष्टाचार के कारण दुर्घटनाएं घटित हो रही है और उसमें लोगों की जाने जा रही हैं जिसकी जिम्मेदार यह भ्रष्ट भाजपा सरकार है।

Mathura capsized 6 dead pm modi yogi condolences uttar pradesh news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2026 | 06:44 PM

Topics:  

  • Mathura
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.