-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Major Action Against Former Sp Mla Deep Narayan Yadav Property Worth Rs 21 Crore Seized Under Gangster Act
पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में 21 करोड़ की संपत्ति कुर्क
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Jhanshi पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट में फरार पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव की 21 करोड़ की संपत्ति कुर्क की। काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे नेता पर अब एक्शन शुरु होता दिख रहा है।

पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव पर बड़ी कार्रवाई, फोटो- सोशल मीडिया
Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट, डकैती और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में उनकी अवैध रूप से अर्जित लगभग 21 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। झांसी पुलिस ने जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के बाद यह कदम उठाया। दीप नारायण यादव पर गैंगस्टर एक्ट, डकैती और मारपीट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूर्व विधायक द्वारा दर्ज मामलों में अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को पहले चिन्हित किया गया।
21 करोड़ रुपये की संपत्ति पर एक्शन
जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने उनकी करीब 20 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली, हालांकि इस कार्रवाई में जब्त संपत्ति का मूल्य 21 करोड़ रुपये भी बताया गया है। यह कार्रवाई प्रशासन की ओर से अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
चंपत राय के इस्तीफे पर पूर्णिमा कोठारी का बड़ा बयान: ‘यह राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश’
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, क्यों SIT के निशाने पर आए ट्रस्ट के दो बड़े चेहरे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग, मनोज झा ने बताया श्रद्धालुओं से धोखा, सपा ने कही ये बात
रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल! चढ़ावा चोरी को बताया ‘महापाप’, बोले- FIR तो सिर्फ दिखावा
करगुवा मंदिर के पास की संपत्ति जब्त, नोटिस बोर्ड लगाया
पुलिस के अनुसार, प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज के पीछे करगुवा मंदिर के पास स्थित करोड़ों की संपत्ति को चिन्हित किया। कुर्की की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मौके पर नोटिस बोर्ड भी लगाया गया है। यह कार्रवाई 21 नवंबर को मोंठ कोतवाली क्षेत्र में हुई मारपीट और डकैती की घटना से जुड़ी है। इस घटना के बाद ही दीप नारायण यादव पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जिसके चलते पुलिस ने उनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू किया था।
पूर्व विधायक फरार, पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव 21 नवंबर की घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हालांकि, उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय में सरेंडर (समर्पण) की अर्जी दाखिल की है, जिस पर न्यायालय में सुनवाई होनी है।
यह भी पढ़ें: IMA पासिंग आउट परेड में आर्मी चीफ जनरल द्विवेदी ने दिखाई फिटनेस, 12 सेकंड में 18 पुशअप्स मार चौंकाया
एक ओर जहां पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी रखे हुए है, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पूर्व विधायक को शरण देने और मदद करने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है। पुलिस की सख्ती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके एक सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
Major action against former sp mla deep narayan yadav property worth rs 21 crore seized under gangster act
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंपत राय के इस्तीफे पर पूर्णिमा कोठारी का बड़ा बयान: ‘यह राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश’
Jun 26, 2026 | 07:17 PMCBI Raid: मोदी सरकार की सोलर योजना पर भ्रष्टाचार का दाग, PNB मैनेजर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Jun 26, 2026 | 07:14 PMइंदौर में 200 रुपये के नकली नोट बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; ऐसे हुआ मामले का खुलासा
Jun 26, 2026 | 07:07 PMभारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1 अरब डॉलर की उछाल, $672.5 अरब के पार पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व; देखें ताजा अपडेट
Jun 26, 2026 | 07:06 PMगोवा के बागा बीच पर दर्दनाक हादसा, तेज लहर चट्टान पर बैठे टूरिस्ट को बहाकर ले गई; वीडियो वायरल
Jun 26, 2026 | 07:00 PMरोहित शेट्टी ने किया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे नया सीजन
Jun 26, 2026 | 07:00 PMबांधवगढ़ में बाघ का कहर! ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले नर बाघ को किया गया रेस्क्यू
Jun 26, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM













