BJP नेता के बेटे ने किया प्रज्ज्वल रेवन्ना जैसा कांड, वायरल हुए 130 अश्लील VIDEO, अखिलेश बोले- यही है ‘नारी-वंदना अभियान’?
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी बीजेपी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे का अश्लील वीडियो कांड सामने आया है। जिसके 130 से ज्यादा वीडियो सामने आए हैं। जिसे लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी को निशाना भी बनाया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
बीजेपी नेता के बेटे का वीडियो वायरल (सोर्स- सोशल मीडिया)
मैनपुरी: पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक की राजनीति को हिला देने वाले प्रज्ज्वला रेवन्ना सेक्स स्कैंडल जैसा एक कांड यूपी में भी सामने आया है। यहां एक भाजपा नेता के बेटे के दर्जनों अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो की संख्या 130 बताई जा रही है। ये वीडियो होटलों और रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही लड़की ने खुद सामने आकर भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।
मामला मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता के बेटे का है। पुलिस ने केस दर्ज कर नेता के बेटे की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल बेटा फरार बताया जा रहा है। विपक्षी दलों ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई की खूब मांग हो रही है। जिस भाजपा नेता के बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है, वह फिलहाल मैनपुरी शहर में एक मंडल का अध्यक्ष है।
युवती ने दर्ज कराई शिकायत
वीडियो में दिख रही लड़की ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ यह घटना हुई और वीडियो बनाया गया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती भी शादीशुदा है और अपने पति से अलग रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
2 घंटे का सफर अब सिर्फ 45 मिनट में, जल्द शुरू होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, PM मोदी आज कर सकते हैं उद्घाटन
ITBP जवान की मां का हाथ काटना पड़ा भारी! कमांडेंट के 50 जवानों ने कानपुर कमिश्नरेट का किया घेराव, मचा बवाल
नागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
पत्नी ने भी लगाए बड़े आरोप
भाजपा नेता के बेटे के अपनी पत्नी से भी रिश्ते ठीक नहीं हैं। पत्नी को भी पति के अवैध संबंधों के बारे में काफी समय से पता है। पत्नी का कहना है कि पति खुद ऐसी अश्लील हरकतों का वीडियो बनाता है। वह वीडियो बनाकर मुझे दिखाता है। वह कहता है कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। शादी के बाद से ही मुझे परेशान किया जा रहा है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कैसे वायरल हुआ। फिलहाल पूरे मामले पर भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। भाजपा संगठन की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया।
दूसरी तरफ विपक्षी दलों यानी सपा, बसपा और कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। विपक्ष ने इसे मप्र के भाजपा नेता और गोंडा के भाजपा जिला अध्यक्ष के वायरल वीडियो से जोड़ा है। पूरी भाजपा को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।
अखिलेश ने बीजेपी को घेरा
पूरे कांड पर अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि भाजपा नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों की करतूतों के खुलासों की श्रृंखला में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महा-खुलासा भाजपा सदस्यों के कुख्यात कर्नाटक कांड से होड़ करता नजर आ रहा है। यह खुलासा मैनपुरी के भाजपा सदस्यों के घर से हुआ है, इसलिए भाजपा का आईटी सेल इसके लिए विपक्ष को दोष भी नहीं दे सकता।
भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 30, 2025
अगर यही स्थिति रही तो महिलाएं भाजपा सदस्यों की परछाई से भी दूर रहने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर रहेगी और उसके परिवार के सदस्य भी उसे भाजपा सदस्यों से दूर रखेंगे।
बरेली में फर्जी जनसेवा केंद्र का पर्दाफाश, पुलिस ने सरगना समेत दो को किया गिरफ्तार
अब जनता समझ चुकी है कि जब भाजपा खुद को ‘पार्टी विद अ डिफरेंस’ कहती है तो वह किस मामले में ‘अलग’ है। इस क्षेत्र में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है और न ही कोई इस मामले में भाजपा सदस्यों से होड़ करना चाहेगा। इस क्षेत्र में महारत और क्षमता के लिए भाजपा को बधाई। क्या यही है भाजपा के नारी-वंदना अभियान की सच्चाई? क्या भाजपा में कोई ऐसा है?
