Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राममंदिर निर्माण में महाराष्ट्र की लकड़ी, 29 मार्च को चंद्रपुर में काष्ठ पूजन

  • By अखिलेश मिश्रा
Updated On: Mar 25, 2023 | 06:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple) के दरवाजे महाराष्ट्र (Maharashtra) के सागौन की लकड़ी से बनेंगे। दरवाजे के लिए लगने वाली लकड़ी को अयोध्या (Ayodhya) पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 29 मार्च बुधवार को चंद्रपुर (Chandrapur) में काष्ठ पूजन किया जाएगा।

जिसमें महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Minister Sudhir Mungantiwar) सहित उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तीन मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मुनगंटीवार ने पहले ही कहा था मंदिर के लिए जितनी भी लकड़ी चाहिए उतनी उपलब्ध करायी जाएगी। बताया गया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर न्यास की तरफ से फ़िलहाल 1,855 क्यूबिक फुट सागौन लकड़ी की मांग की गयी है। 

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या में संतों का रणघोष! जगदगुरु परमहंस ने फूंका मोहम्मद यूनुस का पुतला, बांग्लादेश को दी चेतावनी

सरयू तट पर लगेगी रानी हो की 1300 किलो की प्रतिमा, क्या है अयोध्या का दक्षिण कोरिया से ‘शाही’ कनेक्शन

अयोध्या से फिर पूरे देश में गूंजेगा जय श्रीराम का नारा…रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की मनेगी वर्षगांठ

अयोध्या मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का एक्सीडेंट…3 लोगों की मौत, 11 घायल, MP में मचा कोहराम

अयोध्या में तेजी से हो रहा मंदिर का निर्माण

अयोध्या में भगवान राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण तेजी के साथ हो रहा है भगवान राम लला के गर्भ गृह में दरवाजे के निर्माण के लिए सागौन के लकड़ी का चयन कर लिया गया है। इसके लिए पिछले दिनों न्यास की टीम ने चंद्रपुर और बल्लारपुर का दौरा किया था। बताया गया कि 29 मार्च को काष्ठ पूजन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उच्‍च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्‍याय ,वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, स्‍टांप एवं न्‍यायलय पंजीयन शुल्‍क राज्‍य मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित अन्य नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। महाराष्ट्र के चंद्रपुर और बल्लारपुर के जंगलों में मौजूद सागौन (टीकवुड) को हाई क्वालिटी की लकड़ी माना जाता है और इसका जीवन हजारों वर्षों का होता है। इसलिए मंदिर के दरवाजे और अन्य उपयोग के लिए इस लकड़ी का चयन किया गया है। 

Maharashtra wood in construction of ram temple in ayodhya wood worship in chandrapur on march 29

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2023 | 06:05 PM

Topics:  

  • Ayodhya

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.