सड़क सुरक्षा : 25 नवंबर से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे वाहन, यमुना एक्सप्रेसवे पर बदली गति सीमा

Speed Limit At Yamuna Expressway UP: गति सीमा नियंत्रण का मुख्य उद्देश्य सर्दियों में यात्रियों को सुरक्षित सफर उपलब्ध कराना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
Speed ​​limit changed on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर बदली गति सीमा, 25 नवंबर से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार (सोर्स : सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा

  • कोहरे से बचाव के लिए फॉग लाइट और रिफ्लेक्टिव टेप लगाने पर जोर

  • टोल प्लाजा पर अनाउंसमेंट से वाहन चालकों को किया जाएगा सतर्क

Speed Limit Yamuna Expressway Road Safety: सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण सड़क हादसों की बढ़ती आशंका को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों की गति सीमा में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत 25 नवंबर से 15 फरवरी तक एक्सप्रेसवे पर वाहन अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे।

कम दृश्यता से दुर्घटनाओं को रोकना

गति सीमा निर्धारण का उद्देश्य कोहरे के दौरान कम दृश्यता के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रियों का सफर सुरक्षित बनाना है। इसके लिए वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही वाहन चालकों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा, जिससे कोहरे में वाहनों की दृश्यता बनी रहे।

टोल प्लाजा पर अनाउंसमेंट से मिलेगी जानकारी 

नई व्यवस्था की जानकारी अधिक से अधिक वाहन चालकों तक पहुंचाने के लिए टोल प्लाजा पर अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए लगातार जागरूक किया जाएगा।

इसके अलावा वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों और सावधानियों के बारे में भी बताया जाएगा। जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को तेज रफ्तार से बचने और सुरक्षित दूरी बनाकर वाहन चलाने की अपील की जाएगी।

Speed ​​limit changed on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड: बस में बीड़ी पीने का आरोप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार; CM ने किया मुआवजे का ऐलान

छुट्टियों में यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर

शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात सुचारु बनाए रखने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य सर्दियों में यात्रियों को सुरक्षित सफर उपलब्ध कराना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। नई गति सीमा और जागरूकता अभियान के जरिए कोहरे के मौसम में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी की गई है।

Speed ​​limit changed on Yamuna Expressway
आगरा को मिली बड़ी सौगात: यमुना पर बनेगा 717 मीटर लंबा पक्का पुल, 10 मिनट में पहुंच सकेंगे एक्सप्रेसवे