यूपी MLC काउंटिंग के रुझानों पर सपा प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई का बयान, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे सीएम

Samajwadi Party News: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच सपा प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने अयोध्या से काशी तक अखिलेश यादव को जनसमर्थन मिलने का दावा किया।
SP Spokesperson Abhishek Bajpai Targets BJP, Claims Akhilesh Yadav Will Become UP CM in 2027
अभिषेक बाजपेई(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अभिषेक बाजपेई का भाजपा पर निशाना

  • 2027 में अखिलेश यादव के सीएम बनने की दावा

  • अयोध्या से काशी तक अखिलेश यादव को जनसमर्थन मिलने का दावा

  • एमएलसी चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी तेज

  • 11 सीटों पर मुकाबला, मतगणना के बीच सपा ने 2027 को लेकर किया बड़ा दावा

Samajwadi Party Abhishek Bajpai Statement: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मिल रहा जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। बाजपेई ने अपने बयान में अयोध्या से लेकर वाराणसी तक का जिक्र करते हुए दावा किया कि जनता का समर्थन अखिलेश यादव के साथ है।

अभिषेक बाजपेई ने कहा कि प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से लेकर महादेव की नगरी काशी तक अखिलेश यादव को जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने इसे भगवान श्रीराम और महादेव का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि जनता अपना समर्थन देने के लिए तैयार है। सपा प्रवक्ता ने दावा किया कि वर्ष 2024 में अयोध्या, 2026 में वाराणसी और 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का उनका राजनीतिक संदेश इसी जनसमर्थन से जुड़ा है।

SP Spokesperson Abhishek Bajpai Targets BJP, Claims Akhilesh Yadav Will Become UP CM in 2027
MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

बीजेपी पर लगाए विश्वासघात के आरोप

सपा प्रवक्ता ने भाजपा पर जनता का भरोसा तोड़ने और चंदे को लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम को लाने की बात करते हैं, उन्हीं पर जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाने का आरोप है। बाजपेई ने कहा कि श्रीरामचंद्र जी ने भाजपा को आईना दिखा दिया है। उनके मुताबिक, जनता के साथ विश्वासघात करना बहुत बड़ा पाप है।

अभिषेक बाजपेई ने एमएलसी चुनाव की मतगणना के रुझानों को लेकर अपनी पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन का दावा किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल से संकेत मिलता है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

यूपी की 11 सीटों पर लड़ाई

उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव हुआ है, जिनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अब तक 7 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि शेष 4 सीटों पर मतगणना जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com