Shiva Sharma Death Case: 10 की न्यायिक हिरासत के बाद श्रद्धा दुबे को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

Shraddha Dubey Arrested: शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा शुक्ला, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। जानें पूरा मामला।
Shiva Sharma Murder Case: Court Rejects Bail Pleas of Model Shraddha Shukla, Sister and Driver
तीनों आरोपी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर से गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

  • अदालत ने जमानत देने से किया इनकार

  • अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद हुई थी कारोबारी की मौत

Shiva Sharma Death Case: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा शुक्ला, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को 10 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। तीनों आरोपियों की जमानत याचिका प्रभारी सीजेएम अदालत ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने मामले को गंभीर प्रकृति का बताते हुए कहा कि आरोपितों को जमानत देने का कोई उचित आधार नहीं बनता। अदालत के इस फैसले से फिलहाल तीनों को राहत नहीं मिल सकी है।

कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को माना अहम

शिवा शर्मा हत्याकांड में जमानत पाने के लिए आरोपियों की ओर से अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तीनों की याचिकाएं खारिज कर दीं।

Shiva Sharma Murder Case: Court Rejects Bail Pleas of Model Shraddha Shukla, Sister and Driver
यूपी के 15 जिलों में पोस्टर वॉर तेज, अखिलेश यादव और सपा की राजनीति पर उठाए सवाल

नागपुर से हुई थी गिरफ्तार

इस मामले में हजरतगंज पुलिस ने श्रद्धा शुक्ला, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को नागपुर के बेतलारोड़ी इलाके स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस तीनों को लखनऊ लेकर आई। यहां उनसे पूछताछ की गई और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अदालत में पेश किया गया था।

पेशी के दौरान अदालत ने तीनों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया था। इसके बाद आरोपियों की ओर से जमानत के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई, लेकिन अदालत से उन्हें राहत नहीं मिली।

Shiva Sharma Murder Case: Court Rejects Bail Pleas of Model Shraddha Shukla, Sister and Driver
Agra MLC Election: योगेंद्र उपाध्याय का सपा पर पलटवार, बोले- भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी

क्या है शिवा शर्मा हत्याकांड?

यह मामला लखनऊ के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट से जुड़ा है। नौ अक्टूबर की रात अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद चिकन कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा अलीगंज के कपूरथला इलाके में रहते थे।

शिवा की मां रंजना ने इस मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि श्रद्धा उनके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। उन्होंने प्रताड़ित करने और अन्य लोगों के जरिए धमकियां दिलवाने के आरोप भी लगाए थे।

Reported By- Ishank Dixit

Navbharat Live
navbharatlive.com