Shiva Sharma Death Case: नागपुर से लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे, कोर्ट में पेश होंगे तीनों आरोपी

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश नागपुर से लखनऊ लाए गए। पुलिस अब तीनों से पूछताछ करेगी।
Shiva Sharma Death Case: Shraddha Dubey and Two Others Brought to Lucknow on Transit Remand
शिवा शर्मा, श्रद्धा दुबे-बहन-ड्राइवर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • श्रद्धा दुबे से लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में होगी पूछताछ

  • कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाएगी पुलिस

  • शिवा की लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप

  • शिवा शर्मा मौत मामले में अब पुलिस जुटाएगी अहम सुराग

Shiva Sharma Death Case Lucknow: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश के साथ नागपुर से लखनऊ लाया गया है। तीनों को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश पुलिस अपने साथ लाई है। अब हजरतगंज कोतवाली में उनसे पूछताछ और बयान दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की हिरासत पर फैसला होगा।

नागपुर जिला एवं सत्र अदालत ने बुधवार को तीनों आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी दी थी। इसके बाद यूपी पुलिस उन्हें सड़क मार्ग से लखनऊ लेकर रवाना हुई। अब पुलिस की पूछताछ में शिवा शर्मा की मौत से जुड़े घटनाक्रम, आरोपियों की भूमिका और घटना के बाद उनके नागपुर पहुंचने समेत कई पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा सकती है।

Shiva Sharma Death Case: Shraddha Dubey and Two Others Brought to Lucknow on Transit Remand
कार की छत पर फंसाकर 1.5KM तक घसीटा, फिर चढ़ा दी गाड़ी, कानपुर में पुरानी रंजिश में सेल्समैन की हत्या- VIDEO

क्या है पूरा मामला?

लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 9 अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका शव फ्लैट से नीचे गिरने के बाद मिला था। शिवा के परिवार ने उनकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर ब्लैकमेलिंग और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

Shiva Sharma Death Case: Shraddha Dubey and Two Others Brought to Lucknow on Transit Remand
अलीगढ़ में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर हुई थी जान-पहचान

परिवार की शिकायत के मुताबिक, श्रद्धा की शिवा से सोशल मीडिया के जरिए जान-पहचान हुई थी। परिवार ने उन पर शिवा को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद श्रद्धा, उनकी बहन रश्मि और ड्राइवर के नेपाल की ओर भागने की आशंका जताई गई थी। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा के पास एक लावारिस कार और सीसीटीवी फुटेज मिलने की बात भी सामने आई थी।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच और हजरतगंज पुलिस ने तीनों को नागपुर से गिरफ्तार किया। अब उन्हें लखनऊ लाए जाने के बाद पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच आगे बढ़ाने में जुटेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com