राजा भैया की पार्टी ने तीन प्रत्याशियों का किया ऐलान, अपनी परंपरागत सीट कुंडा से ही चुनाव लड़ेंगे राजा भैया

Raja Bhaiya Announced Three Candidates:राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।कुंडा, विश्वनाथगंज और बाबागंज से उतारे प्रत्याशी।
Raja Bhaiya Announce Three candidates
राजा भैया ने तीन प्रत्याशी मैदान में उतारे सोर्स : सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राजा भैया कुंडा विधानसभा सीट से खुद चुनाव लड़ेंगे

  • विश्वनाथगंज से कुलदीप पटेल को पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

  • बाबागंज विधानसभा सीट से विनोद सरोज को मिला टिकट

Raja Bhaiya Announced Three Candidates : उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, राजा भैया समेत तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे।

राजा भैया ने तीन सीटों पर उतारे प्रत्याशी

कुंडा से राजा भैया लड़ेंगे चुनाव

घोषणा के अनुसार, राजा भैया कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। कुंडा सीट राजा भैया का परंपरागत राजनीतिक क्षेत्र रही है। ऐसे में यहां से उनका चुनाव मैदान में उतरना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वनाथगंज से कुलदीप पटेल को टिकट

पार्टी ने विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही इस सीट पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

बाबागंज से विनोद सरोज होंगे उम्मीदवार

वहीं, बाबागंज विधानसभा सीट से विनोद सरोज को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। इस तरह पार्टी ने प्रतापगढ़ की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम सामने रख दिए हैं।

Raja Bhaiya Announce Three candidates
धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा में पहुंचे भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, राजा भैया के साथ दिखी खास बॉन्डिंग

तीनों सीटों पर बढेगा चुनावी तापमान

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के इस ऐलान के बाद प्रतापगढ़ की राजनीति में चुनावी सरगर्मी बढ़ने की संभावना है। खास तौर पर कुंडा और बाबागंज विधानसभा सीट पर सबकी नजर रहेगी।

अब अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की घोषणा और चुनावी रणनीति के बाद इन सीटों पर मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी। फिलहाल राजा भैया की पार्टी की इस घोषणा ने जिले की तीन विधानसभा सीटों को राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Raja Bhaiya Announce Three candidates
कुंडा की रामकथा पर सियासी संग्राम, धीरेन्द्र शास्त्री के बयान से अखिलेश और राजा भैया के समर्थक आमने-सामने