कानपुर : रूमा में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लगातार हो रहे धमाके; दहशत में लोग

Massive Fire chemical Factory Ruma: धमाकों के चलते दमकल कर्मियों को आग के नजदीक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। फायर ब्रिगेड की टीमें दूरी से पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
Massive fire at a chemical factory in Ruma
कानपुर के रूमा में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बुझाने का प्रयास जारी है (सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रूमा में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

  • फैक्ट्री में रखे केमिकल में हो रहे ब्लास्ट

  • पूरे कानपुर से दमकल गाड़ियां बुलाई गईं

  • लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह, आग का कारण अज्ञात

Massive Fire Chemical Factory Kanpur : महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा में केआईटी कॉलेज के पीछे स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में रखे केमिकल में लगातार धमाके हो रहे हैं।

धमाकों की आवाज और आग की ऊंची लपटों से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। स्थिति को देखते हुए आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री में लगी आग इतनी विकराल है कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। वहीं, फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल में लगातार ब्लास्ट होने से हालात और गंभीर हो गए हैं। धमाकों के चलते दमकल कर्मियों को आग के नजदीक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है।

पूरे शहर की दमकल टीमें बुलाई गईं

आग की भयावहता को देखते हुए कानपुर की विभिन्न दमकल इकाइयों को मौके पर बुलाया गया है। कई दमकल गाड़ियां आग बुझाने के अभियान में जुटी हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता और एडीसीपी समेत तमाम आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य की कमान संभाल ली । कानपुर प्रशासन की ओर से आसपास के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।

Massive fire at a chemical factory in Ruma
कानपुर में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनी से कूदे लोग, 2 की मौत

लगातार हो रहे धमाकों से बढ़ी मुश्किलें

फैक्ट्री में लगातार हो रहे धमाकों के कारण दमकल कर्मियों के लिए आग पर काबू पाना चुनौती बना हुआ है। केमिकल की मौजूदगी के चलते आग के फैलने और अन्य हादसों की आशंका को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य सावधानी से किया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Massive fire at a chemical factory in Ruma
कानपुर में अग्निशमन कर्मियों के साहस को सलाम, डीसीपी ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया जवानों का हौसला