Fire Tragedy: लखनऊ में अलीगंज अग्निकांड के बाद अब इरम स्कूल में लगी आग, खाली भवन होने से टला बड़ा हादसा
UP School Fire Tragedy: लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित इरम स्कूल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि घटना के समय स्कूल खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
इरम स्कूल में आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Lucknow School Fire Tragedy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलीगंज अग्निकांड की दहशत से अभी तक जनता उबर नही पाई है तभी मंगलवार को एक बार फिर आग लगने की घटना से राजधानी में हडकंप मच गया हैष हालांकि इस अग्निकांड में अभी किसी तरह की जान-माल की हानि की बात सामने नहीं आई है।
इरम स्कूल में अचानक लगी आग
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कैंपबेल रोड स्थित इरम स्कूल में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि जिस वक्त स्कूल में आग लगी, उस वक्त स्कूल की बिल्डिंग खाली थी। इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा घटित होने से टल गया।
यह भी पढ़ें- लखनऊ हादसे के बाद प्रयागराज में अलर्ट: कोचिंग संस्थानों पर अग्निशमन विभाग की बड़ी कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ हादसे के बाद प्रयागराज में अलर्ट: कोचिंग संस्थानों पर अग्निशमन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Lucknow Fire: जिस ऑफिस में एक-दूसरे को चुना हमसफर, वहीं मिली मौत; लखनऊ अग्निकांड की एक दर्दनाक दास्तां
कानपुर में बड़ी कार्रवाई: लखनऊ अग्निकांड के बाद फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थान सील
लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO
फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा
आनन फानन में लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया जिसके बाद कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। तत्काल कार्रवाई के कारण आग स्कूल के बाकी हिस्सों में नहीं फैल सका और बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंची टीम फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
स्कूल की प्रिंसिपल का बयान
स्कूल की प्रिंसिपल ऋचा सक्सेना ने बताया कि एग्जॉस्ट फैन में आई तकनीकी खराबी के कारण आग लगी। हालांकि फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के सही कारणों की पुष्टि की जाएगी।
