-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow »
- Lucknow Fire Tragedy Biometric Gate Locked No Emergency Exit Investigation
थंब इम्प्रेशन लॉक बना ‘काल’…ऑटोमैटिक गेट बंद होने से फंसे छात्र, लखनऊ अग्निकांड मामले में बड़ा खुलासा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड की जांच में खुलासा हुआ है कि आग लगने के बाद बायोमेट्रिक गेट ऑटोमैटिक लॉक हो गया था। इमरजेंसी एग्जिट न होने से कई छात्र अंदर फंस गए।

लखनऊ अग्निकांड (Image- Social Media)
Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आई जानकारी ने हादसे को और भी गंभीर बना दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कोचिंग सेंटर का मुख्य प्रवेश द्वार थंब इम्प्रेशन (बायोमेट्रिक) सिस्टम से संचालित होता था। आग लगने के बाद यह सिस्टम स्वतः लॉक हो गया, जिससे अंदर मौजूद छात्रों और कर्मचारियों के बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया।
सूत्रों के मुताबिक, आग लगने के बाद बिजली और सुरक्षा प्रणाली प्रभावित होने से गेट ऑटोमैटिक लॉक हो गया। अचानक धुएं और आग से घिरे छात्र बाहर निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन मुख्य द्वार नहीं खुलने के कारण कई लोग इमारत के भीतर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि इसी वजह से हालात तेजी से बिगड़े और बड़ी संख्या में लोग धुएं व आग की चपेट में आ गए।
इमेरजेंसी नहीं होने से फंसे छात्र
जांच में यह भी सामने आया है कि बहुमंजिला इमारत में आपातकालीन निकास (Emergency Exit) की कोई व्यवस्था नहीं थी। यदि वैकल्पिक निकास मार्ग मौजूद होता तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। आग फैलने के दौरान मुख्य सीढ़ियां धुएं और लपटों से भर गई थीं, जिसके बाद छात्रों के पास बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा।
सम्बंधित ख़बरें
कांवड़ियों के लिए विवाह जैसा मेन्यू तैयार; देसी से चाइनीज तक व्यंजन, हाईटेक मशीनों से बन रहीं हजारों रोटियां
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
सिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
विशेषज्ञों का मानना है कि आपातकालीन निकास की अनुपस्थिति और बायोमेट्रिक लॉक सिस्टम के फेल होने ने इस हादसे को और भयावह बना दिया। इसी कारण 15 लोगों की जान चली गई।
बिल्डिंग मालिकाना हक और नक्शे को लेकर भी उठे सवाल
हादसे के बाद इमारत के मालिक संबंधी जानकारी भी चर्चा में आ गई है। सूत्रों के अनुसार, जिस जमीन पर यह इमारत बनी है वह वीरेंद्र शुक्ला के नाम पर दर्ज बताई जा रही है। वहीं, भवन का नक्शा सुरेंद्र शुक्ला और धीरेन्द्र शुक्ला के नाम पर स्वीकृत होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, वीरेंद्र शुक्ला रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए हैं और संस्थान के मालिक हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
कई एंगल से जांच जारी
हादसे के बाद प्रशासन, फायर विभाग और अन्य एजेंसियां इमारत की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कर रही हैं। विशेष रूप से यह देखा जा रहा है कि क्या भवन में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था, आपातकालीन निकास क्यों नहीं बनाया गया और बायोमेट्रिक लॉक सिस्टम को लेकर क्या सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए गए थे।
यह भी पढ़ें- जान बचाने के लिए कोई छत से कूदा, कुछ बाथरुम में छिपे…लखनऊ अग्निकांड की कलेजा चीरने वाली दास्तान
अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और हादसे से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है। लखनऊ के इस दर्दनाक अग्निकांड ने एक बार फिर व्यावसायिक इमारतों और कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की वास्तविक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Lucknow fire tragedy biometric gate locked no emergency exit investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
Aug 08, 2026 | 09:22 PMकांवड़ियों के लिए विवाह जैसा मेन्यू तैयार; देसी से चाइनीज तक व्यंजन, हाईटेक मशीनों से बन रहीं हजारों रोटियां
Aug 08, 2026 | 09:19 PMTRAI Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका, 80 हजार सैलरी वाली सरकारी नौकरी; जानें आवेदन की तारीख
Aug 08, 2026 | 09:18 PMUPI यूजर्स ध्यान दें! सरकार का बड़ा ऐलान, क्या सच में लगने वाला है हर ट्रांसफर पर शुल्क?
Aug 08, 2026 | 09:09 PM15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PMरात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान
Aug 08, 2026 | 09:04 PMBajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और 4 Ride Modes से मचाएगी तहलका
Aug 08, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













