लखनऊ अग्निकांड मामला: SIT ने तेज की जांच, घटनास्थल पहुंचकर जुटाए सबूत
Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड की जांच के लिए SIT घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। एसआईटी की दो सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
- Written By: दिव्या सिंह
लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले में सीएम योगी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मामले की जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि जांच टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है, जहां टीम बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एसआईटी बिल्डिंग में आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों में हुई लापरवाही की जांच करेगी। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने पर जांच का फोकस रहेगा। इसके साथ ही एसआईटी ने सभी संबंधित विभागों से भी रिपोर्ट तलब की है।
आग में जलकर 15 लोगों की मौत
अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार (22 जून) दोपहर लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर दिया। तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद अंदर फंसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोगों को ऊंचाई से कूदना पड़ा, जबकि कुछ लोग पाइप के सहारे नीचे उतरकर बाहर निकले। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ अग्निकांड में बुझ गए बाराबंकी के दो चिराग! इकलौते बेटे की गई जान, परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़
लखनऊ अग्निकांड में 4 अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम योगी ने किया सस्पेंड, बिल्डिंग का मालिक फरार
SIT करेगी लखनऊ अग्निकांड की जांच, सीएम योगी ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट; पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आग, धुआं और चीखें! कैसे मौत के जाल में बदल गई लखनऊ की बिल्डिंग? 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी त्रासदी
जानकारी के मुताबिक जिस इमारत में आग लगी, उसके ग्राउंड फ्लॉर पर एक पेट शॉप थी, जबकि ऊपर के फ्लोर पर 3D आर्ट स्टूडियो, कंप्यूटर कोडिंग से जुड़ा कार्य और बच्चों की लाइब्रेरी संचालित हो रही थी। आग लगने के बाद सबसे पहले पेट शॉप में मौजूद जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बिल्डिंग मालिक के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की मांग
बिल्डिंग में आग लगने की वजह से कल 15 लोगों की मौत हुई, जिसमें एक युवक निलेश भी था। निलेश के परिजनों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिजनों ने बताया कि निलेश काफी होनहार था । इस दौरान सभी मृतक के परिजनों और आसपास के पड़ोसियों ने बिल्डिंग मालिकों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषियों पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग की।
ये भी पढ़ें- आग, धुआं और चीखें! कैसे मौत के जाल में बदल गई लखनऊ की बिल्डिंग? 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी त्रासदी
आपको बता दें कि, अभी तक इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है और चार अधिकारी सस्पेंड कर दिए गए हैं। वहीं, अभी भी जांच चल रही है।
