यूपी में दवा के नाम पर जहर का कारोबार! बड़े ब्रांड की नकली दवाइयां बनाने वाले नेवटर्क का खुलासा

Lucknow Fake Medicines Racket: लखनऊ में बड़े ब्रांड के नाम पर नकली दवाएं बेचने वाले नेवटर्क का पुलिस ने खुलासा किया है, जो करीब पांच राज्‍यों में सप्‍लाई करते थे। सरगना अभिषेक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।
Lucknow Fake Medicines Racket
गिरोह का सरगना अभिषेक सिंह सोर्स- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • एसटीएफ ने किया नकली दवाएं बेचने वाले नेवटर्क का खुलासा

  • सरगना अभिषेक सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

  • हिमाचल के बद्दी में किराये के मकान में फैक्ट्री संचालित हो रही थी

UP STF Seal Fake Medicines Sactory: लखनऊ में बड़े ब्रांड के नाम पर नकली दवाएं बेचने वाले नेवटर्क का पुलिस ने खुलासा किया है, जो करीब पांच राज्‍यों में सप्‍लाई करते थे।

गुरूवार को कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने गिरोह के सरगना अभिषेक सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में किराये के मकान में नकली दवाएं बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी।

यहां तैयार दवाओं की यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा में सप्लाई की जाती थी। मौके से कैप्सूल फिलिंग और टैबलेट पैकिंग की मशीनें भी बरामद हुई हैं। एसटीएफ ने हिमाचल प्रदेश में तीन फैक्टरी सील की हैं।

Lucknow Fake Medicines Racket
यूपी में अब नहीं बिकेगा नकली पनीर-घी, योगी सरकार ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर लगाया बैन

मुख्‍य आरोपी ने वाराणसी में बनाया था ठिकाना

एएसपी लाल प्रताप सिंह के अनुसार, गिरोह का सरगना अभिषेक सिंह मूलरूप से बिहार के कैमूर जिले का रहने वाला है। वह सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में भी रहता था। वाराणसी के चितईपुर स्थित कर्दमेश्वरपुरम कॉलोनी में भी उसका ठिकाना था। वाराणसी में नकली दवाएं बरामद होने के बाद जांच में उसका नाम सामने आया था।

अभिषेक को गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ ने एफएसडीए के साथ बद्दी स्थित फैक्टरी पर छापा मारकर दवाएं जब्त कीं। इसके बाद जपपुरा स्थित मकान पर छापा मारकर सहारनपुर के रहने वाले मोहम्मद हसीन और झारखंड के गढ़वा के रहने वाले मोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया। अभिषेक 2023 में भी नकली दवाओं की सप्लाई के मामले में जेल जा चुका है।

कंपनी के प्रतिनिधि ने दवाइयों को बताया नकली

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड की न्यूरोकाइंड-एलसी दवा की एक स्ट्रिप बरामद हुई थी। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि से बता की गई, तो जांच में इसे नकली बताया।

इसके अलावा मोंटेयर-एलसी, जेरोडोल-एसपी, पैन-40, ओ2, डेफ्लाजाकोर्ट, क्लावम-625, टैक्सिम-ओ, रैबेप्राजोल, फ्रोजन-एए, स्केलकल-500 जैसी कई दवाइयां मिली, जो नकली पाई गईं। पुलिस ने ऐसी करीब 5 लाख रुपए से अधिक की दवाइयां बरामद की।

जांच में ऐसे हुआ नेटवर्क का खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया क‍ि ये दवाएं लहरतारा स्थित मेसर्स सुपर ड्रग एजेंसी में काम करने वाले अशोक कुमार वर्मा से ली थी। इसके बाद पुलिस अशोक के पास पहुंंची, तो उसने पुलिस को प्रियंशु तिवारी का नाम बता दिया, इसके बाद पुलिस जांच करती हुई प्रियंशु के पास पहुंची, तो उसने एक आरोपी सुरेन्द्र नाथ मिश्र का नाम बता दिया, सुरेन्द्र नाथ के बाद यूपी पुल‍िस अभिषेक सिंह के पास पहुंची और उसे पकड़ ल‍ि‍या।

Lucknow Fake Medicines Racket
आजमगढ़ में पुलिस और गोतस्करों में मुठभेड़, सरेंडर करने को कहने पर की फायरिंग, 4 गिरफ्तार