लखनऊ अग्निकांड में बुझ गए बाराबंकी के दो चिराग! इकलौते बेटे की गई जान, परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़
Lucknow Aliganj Fire Accident: लखनऊ के अलीगंज में आग लगने की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बाराबंकी के ग्राफिक डिजाइनर मोहम्मद अम्मार और उनके इकलौते बेटे शाहजहां हाजी भी शामिल हैं।
- Written By: प्रिया जैस
लखनऊ अग्निकांड (सौजन्य-IANS)
Barabanki Youths Killed in Lucknow Aliganj Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग लगने की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जिससे कई परिवार सदमे में हैं। मरने वालों में बाराबंकी जिले के दो युवक भी शामिल थे। एक युवक गेम ग्राफिक डिजाइनर था और बाराबंकी के लखपेड़ाबाग का रहने वाला था। तो वहीं, दूसरा फतेहपुर के सत्ती बाजार का रहने वाला था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
इन दो युवकों की मौत से उनके परिवार गहरे शोक और सदमे में हैं। लखपेड़ाबाग (कोतवाली नगर) के युवक की पहचान मोहम्मद अम्मार (25) के तौर पर हुई है। वह एक कोचिंग सेंटर में गेम ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर काम करता था और पिछले दो साल से इस पद पर था। आग लगने के समय अम्मार अलीगंज पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद था। यह खबर सुनकर उसका परिवार बुरी तरह टूट गया और तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गया।
घर का इकलौता बेटा छा शहजान
फतेहपुर के सत्ती बाजार के रहने वाले शहजान हाजी की भी इसी घटना में मौत हो गई। वह मोहम्मद इमरान का इकलौता बेटा था। शहजान अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था, उसकी तीन बड़ी बहनें थीं जिनकी शादी हो चुकी थी और वह परिवार का लाडला था।
सम्बंधित ख़बरें
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
कांवड़ियों के लिए विवाह जैसा मेन्यू तैयार; देसी से चाइनीज तक व्यंजन, हाईटेक मशीनों से बन रहीं हजारों रोटियां
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
वह उसी परिसर में स्थित ‘हेड हॉपर स्टूडियो’ में ट्रेनिंग ले रहा था जहां आग लगी थी। हादसे के समय शहजान बिल्डिंग के अंदर था और आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में पता चलने पर उसका परिवार बुरी तरह टूट गया और उन पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
हादसे के बाद बिल्डिंग का भयावह नजारा
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident: Visuals from the building in Aliganj PS area, where a massive fire resulted in the death of 15 people yesterday. pic.twitter.com/HCUcZh5PsJ — ANI (@ANI) June 23, 2026
यह भी पढ़ें – लखनऊ अग्निकांड में 4 अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम योगी ने किया सस्पेंड, बिल्डिंग का मालिक फरार
मुख्यमंत्री ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हादसे में हुई जनहानि बेहद दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
अलीगंज पुलिस स्टेशन में इस घटना के संबंध में, छह आरोपियों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं 110, 105, 125 और 3(5) तथा उत्तर प्रदेश फायर सर्विस एक्ट की धाराओं 6/10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला और तुषक कृष्ण जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और फरार बिल्डिंग मालिक की तलाश में भी जुटी हुई है।
