धनंजय सिंह पर फिर लगे गंभीर आरोप, अजीत सिंह हत्याकांड में घायल मोहर सिंह ने MP-MLA कोर्ट में दाखिल की अर्जी

Dhananjay Singh Ajit Singh Murder Case: दाखिल की गई अर्जी में बताया गया है कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने साजिश के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर अजीत सिंह की हत्या करवाई और वादी को घायल किया।
Dhananjay Singh Ajit Singh Murder Case
धनंजय सिंह अजीत सिंह हत्याकांड(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • धनंजय सिंह के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल, अजीत सिंह हत्याकांड में शामिल होने का आरोप

  • विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने सुनवाई के लिए तय की 1 दिसंबर 2026 की तारीख

  • 7लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में जनवरी 2021 को हुई थी अजीत सिंह की हत्या

Dhananjay Singh Murder Conspiracy Case: जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश में शामिल होने के आरोप लगाते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दी गई है। जिस मामले में अर्जी दी गई है वह मामला लखनऊ के विभूति खंड इलाके में हुई गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या से जुड़ा हुआ है।

हत्याकांड के दौरान घायल हुए मोहर सिंह ने धनंजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी पर एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तारीख तय की है।

Dhananjay Singh Ajit Singh Murder Case
24 साल का इंतजार खत्म...धनंजय सिंह फायरिंग केस में 15 अप्रैल को आएगा फैसला, इस मामले में अभय सिंह मुख्य आरोपी

दो बार विधायक और एक बार सांसद रहे धनंजय सिंह

दाखिल की गई अर्जी में कहा गया है कि मरने वाले अजीत सिंह वादी के ​मित्र थे और विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू हत्याकांड के गवाह भी थे। अर्जी में बताया गया है कि धनंजय सिंह ने साजिश के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर अजीत सिंह की हत्या करवाई और वादी को घायल किया।

अर्जी में कहा गया कि दो बार विधायक और एक बार सांसद रहे धनंजय सिंह की सत्ता और शासन में अच्छी पकड़ है। इसी का फायदा उठाते हुए धनंजय ने अपने विरोधियों को सबक सिखाया है। सत्ता में रहते हुए धनंजय ने पुलिस और प्रशासन से अविधिक गठजोड़ तैयार किया है जिसका प्रयोग वह अपने विरोधियों को फर्जी मुकदमें में फंसाने और उन्हें रास्ते से हटाने में करते हैं।

क्या है मामला

आरोप है कि धनंजय सिंह ने साजिश रचकर अपने साथियों के जरिए अजीत सिंह की हत्या कराई थी। अजीत सिंह हत्याकांड की रिपोर्ट इस घटना में घायल मोहर सिंह ने सात जनवरी 2021 को विभूतिखंड में दर्ज कराई थी। एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस अर्जी पर सुनवाई के लिए 1 दिसंबर 2026 की तारीख तय की है।

Dhananjay Singh Ajit Singh Murder Case
बृजभूषण के घर RSS नेता संग हाजिरी, अखिलेश सुनते ही जोड़े हाथ; धनंजय सिंह ने चढ़ाया UP का सियासी पारा