-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow »
- Cm Yogi Uttar Pradesh Youth Policy Focused Skills Employment Innovation
CM Yogi का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए बनेगी एकीकृत युवा नीति, AI रोबोटिक्स प्रशिक्षण और रोजगार पर होगा फोकस
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने उप्र के 16 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए नई एकीकृत युवा नीति तैयार करने के निर्देश दिए। नीति में कौशल विकास, रोजगार, AI, खेल और डिजिटल सशक्तीकरण को शामिल किया जाएगा।

सीएम योगी (सोर्स- फोटो नवभारत)
CM Yogi Uttar Pradesh Youth Policy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के समग्र विकास के लिए एकीकृत युवा नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के समग्र विकास से जुड़े कार्यक्रमों की सतत मॉनिटरिंग, मूल्यांकन और समय-समय पर आवश्यक सुझाव उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञों की सहभागिता वाला स्वतंत्र राज्य युवा आयोग गठित किए जाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाए।
यह आयोग नियमित रूप से युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा करे, आवश्यक सुझाव दे तथा बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप नीति और कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा नीति युवाओं की बदलती अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार की जाए।
युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को समझा जाए
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि युवा नीति तैयार करने से पहले प्रदेश के 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को समझा जाए। नीति निर्माण की प्रक्रिया में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों, युवा पेशेवरों तथा विभिन्न वर्गों के युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Agra: इंसानियत की मिसाल बने ऋषभ सक्सेना, जान जोखिम में डालकर गहरे गड्ढे से बचाई बेजुबान की जिंदगी
उद्घाटन के बाद से ही चर्चा में है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, अब नहीं लगेगा टोल जानें क्यों..?
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
चंदा चोरी का खुलासा करने का इनाम! कौन हैं पवन पांडे, जिन्हें सपा ने अयोध्या से बनाया उम्मीदवार? जानें सबकुछ
इसके लिए सार्वजनिक डोमेन के माध्यम से सुझाव भी आमंत्रित किए जाएं, ताकि नीति युवाओं की वास्तविक जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार हो सके।
प्रत्येक पात्र युवा तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए संचालित सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया जाए। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र युवा तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचे। युवा नीति का स्वरूप ऐसा हो, जिसमें शिक्षा एवं कौशल विकास, उद्यमिता, रोजगार एवं नवाचार, डिजिटल सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, खेल, नेतृत्व विकास तथा संस्कृति एवं विरासत सहित युवाओं के व्यक्तित्व के सभी महत्वपूर्ण आयामों का समग्र समावेश हो।
आधुनिक तकनीकों पर आधारित कौशल विकास को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए आधुनिक तकनीकों पर आधारित कौशल विकास को प्राथमिकता दी जाए। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, ड्रोन, सेमीकंडक्टर तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाए। प्रत्येक जनपद में उद्यमिता और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण विकसित किया जाए।
यूथ इन्क्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप प्रोत्साहन, रोजगार सृजन तथा युवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कैरियर मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति, रोजगार मिलान और अन्य सेवाओं को एक स्थान पर उपलब्ध कराया जाए।
यह भी पढ़ें- उद्घाटन के बाद से ही चर्चा में है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, अब नहीं लगेगा टोल जानें क्यों..?
मुख्यमंत्री योगी ने सरदार वल्लभभाई पटेल इंडस्ट्रियल एंड एम्प्लायमेंट ज़ोन की स्थापना का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाए। इस योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
प्रत्येक विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर तक इसके विस्तार की संभावनाएं तलाशते हुए युवा आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों सहित अन्य विशेषज्ञों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आज अनेक प्रतिष्ठित निजी कोचिंग संस्थान भी उत्तर प्रदेश में अपनी इकाइयां स्थापित करना चाहते हैं। इस अनुकूल वातावरण का लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलना चाहिए।
खेल, युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान, प्रत्येक विकास खंड में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्रत्येक जनपद में खेल उत्कृष्टता केंद्र तथा प्रत्येक मंडल में हाई परफॉर्मेंस सेंटर विकसित करने की दिशा में कार्य तेज किया जाए।
उन्होंने कहा कि विधायक निधि से इनडोर स्टेडियम निर्माण के उनके पूर्व प्रयासों के अत्यंत सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। साथ ही युवाओं के लिए आधुनिक पुस्तकालयों, अध्ययन केंद्रों और रीडिंग स्पेस का विस्तार किया जाए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।
Cm yogi uttar pradesh youth policy focused skills employment innovation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM Yogi का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए बनेगी एकीकृत युवा नीति, AI रोबोटिक्स प्रशिक्षण और रोजगार पर होगा फोकस
Aug 07, 2026 | 12:46 AMAgra: इंसानियत की मिसाल बने ऋषभ सक्सेना, जान जोखिम में डालकर गहरे गड्ढे से बचाई बेजुबान की जिंदगी
Aug 07, 2026 | 12:27 AMAaj Ka Rashifal: कृतिका नक्षत्र का खास प्रभाव, मेष से मीन तक पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aug 07, 2026 | 12:05 AMMathura: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन; तेल पाइपलाइन चोरी के आरोपी की 19.44 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
Aug 06, 2026 | 11:59 PMउद्घाटन के बाद से ही चर्चा में है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, अब नहीं लगेगा टोल जानें क्यों..?
Aug 06, 2026 | 11:44 PMआगरा पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत
Aug 06, 2026 | 11:40 PMमथुरा: हाईवे थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 1172 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 11:24 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM











