'अब्दुल डिप्टी CM बनेगा...' ओवैसी के बयान पर आजम खान ने निकाली खीझ, बोले- मुझे प्रधानमंत्री बनवा दें

Azam Khan PM Statement: लखनऊ में आजम खान ने कहा क‍ि मेरा ऐलान कर दें, मुझे प्रधानमंत्री बनवा दें। मेरे नाम में तो सिर्फ वज़ीर लगना ही बाकी है। आजम पहले से हूं।
Azam Khan
असदुद्दीन ओवैसी, आजम खान(सोर्स- सोशल मीड‍िल)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ओवैसी बोले- अब्दुल सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि डिप्‍टी सीएम बनेगा

  • ओवैसी के बयान पर सपा नेता आजम खान ने निकाली खीझ

  • बोले- मुझे प्रधानमंत्री बनवा दें, आजम पहले से हूं, सिर्फ वज़ीर लगना ही बाकी

Asaduddin Owaisi Abdul Deputy CM Remark: लखनऊ में सपा नेता आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर अपनी खीझ निकाली, ज‍िसमें उन्‍होनें कहा क‍ि अब अब्दुल सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि डिप्‍टी सीएम बनकर चंद्रशेखर के साथ बैठेगा।

इस पर आजम खान ने कहा क‍ि मेरा ऐलान कर दें, मुझे प्रधानमंत्री बनवा दें। मेरे नाम में तो सिर्फ वज़ीर लगना ही बाकी है। आजम पहले से हूं।

आजम खान गुरुवार को सपा के चुनावी घोषणापत्र लॉन्च के कार्यक्रम में शामि‍ल होने के ल‍िए लखनऊ पहुंचे, यहां उन्‍होंने मीडि‍या से बात करते हुए यह बयान दि‍या है।

Azam Khan
गठबंधन की 'गांठ' कितनी मजबूत, गोरखपुर समेत पूर्वांचल में सपा-कांग्रेस के सामने क्या चुनौतियां?

मोर्चे का मकसद दो-तीन को चुनाव हरवाना

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को लेकर आजम खान ने कहा कि उन्होंने भी इस मोर्चे को ज्यादा तवज्जो देने से बचने की कोशिश की है। उन्‍होंने कहा क‍ि इस मोर्चे का एकमात्र मकसद दो-तीन उम्मीदवारों को चुनाव हरवाना है। उन्होंने कहा कि यह मोर्चा बस इतना ही कर सकता है।

हिंदू-मुस्लिम विवाद से तंग आ चुके लोग

आजम खान ने सपा के घोषणापत्र लॉन्च को लेकर कहा क‍ि सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोग बहुत परेशान हैं और हिंदू-मुस्लिम विवाद से तंग आ चुके हैं। आप कितनी भी बड़ी-बड़ी बातें कर लें और बड़े-बड़े दावे कर लें, लेकिन सच्चाई लोगों के दिलों में उतर चुकी है।

घोषणापत्र आसमानी किताब नहीं, जो सुधार नहीं होगा

आजम खान ने कहा क‍ि अभी मुझे पता भी नहीं कि घोषणापत्र में क्या है। वहां जाने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन जो भी होगा समाज की भलाई के लिए होगा, अच्छा होगा और अगर कोई कमी भी हुई तो ये कोई आसमानी किताब तो है नहीं। इसमें सुधार कर लेंगे। सरकार बननी चाहिए और निज़ाम-ए-ज़ुल्म खत्म होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा क‍ि कोई ये न समझे कि कोई अपने छोटे से मकसद के लिए हमें या कमजोर वर्ग को नुकसान पहुंचा सकता है। हमारी मजबूरी थी, हम जेल में थे तो लोमड़ियां गंगा पार करने लगी थीं क्योंकि गंगा सूखी हुई थी, लेकिन अब गंगा बह रही है।

Azam Khan
Asaduddin Owaisi: ओवैसी का CM योगी पर पलटवार, कहा- अगर उर्दू नहीं आती तो वैज्ञानिक क्यों नहीं बने