जनेश्वर मिश्रा जयंती पर अखिलेश यादव का ब्राह्मण कार्ड, बोले- PDA से हारे तो बदल दी इसकी परिभाषा

Akhilesh Yadav News: लखनऊ में जनेश्वर मिश्रा जयंती समारोह में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए PDA की नई व्याख्या करते हुए कहा कि 'PD' का मतलब पंडित भी है।
Akhilesh Yadav Redefines PDA, Says PD Also Stands for Pandit at Janeshwar Mishra Jayanti Event
अखिलेश यादवसोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Akhilesh Yadav Statement On Janeshwar Mishra Jayanti: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर जमकर भाजपा पर निशाना साधा। अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने ब्राह्मणों को खूब लुभाने की कोशिश की।

अखिलेश यादव ने लखनऊ में जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के नेता थे। उन्होंने अपने जीवन में समाजवादी सिद्धांतों को अपनाया। जनेश्वर मिश्रा एक ऐसे नेता थे जो सादगी के साथ अपने विचारों से बिना भेदभाव के सबको जोड़ कर साथ में काम करते थे।

PDA में PD पंडित का शॉर्ट फार्म

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा नेता सनातन पांडेय का भव्य स्वागत किया और बड़ी संख्या में जनता ने उनको अपना समर्थन भी दिया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से ये PDA से हारे हैं तब से ये PDA की नई-नई परिभाषा बना रहे हैं। PDA में PD पंडित का शॉर्ट फार्म है।

समाजवादी सरकार जनेश्वर मिश्रा के मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी

सपा कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी सरकार बनती है तो हमारा उद्धेश्य जनेश्वर मिश्रा के मिशन को आगे बढ़ाना है। हमें रैली की वहां परमिशन नहीं मिली है लेकिन ये मिशन रुकेगा नहीं और हम समाज की बेहतरी के लिए काम करेंगे। 

अखिलेश ने कहा कि जनेश्वर मिश्र हमेशा से समाजवादी चिंतक रहे हैं। उन्होंने पार्टी और ब्राह्मण समुदाय के लिए बेहद महत्वपुर्ण काम किया है। जनेश्वर मिश्रा ने समाजवादी आंदोलन को जीवन भर अपनाया और उन्होंने समाजवादी सिद्धांतों को भी अपनाया। उन्होंने बिना भेदभाव के सबको जोड़ने का काम किया। कार्यक्रम में विधानसभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय, बलिया सांसद सनातन पांडेय भी मौजूद रहे।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर उठाए सवाल

सपा नेता अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हमारे लोगों को पीड़ा दी है लेकिन वे जितनी पीड़ा देंगे हम उतने ही मजबूत होंगे। अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि चढ़ावे की रसीद मांगी जा रही है, इससे घटिया और क्या हो सकता है? क्या आरोप जाति को लेकर है, चोरी तो बहुत बड़ी है..छोटे कर्मचारी चोरी नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चोरी में बड़े लोग शामिल हैं क्योंकि मुख्यमंत्री जी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे थे अयोध्या जाने का। वे इतनी बार गए, लेकिन पता नहीं लगा पाए कि चोर कौन है? हिंदू धर्म में दान की रसीद नहीं होती।

Navbharat Live
navbharatlive.com