

2027 के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सत्ता में लौटे तो फिर शुरू करेंगे यश भारती सम्मान
भाजपा पर किया वार- इस बार गोरखपुर और आसपास भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा होगा साफ
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश यादव ने नेताजी के प्रति व्यक्त किया सम्मान
Mulayam Singh Birth Anniversary Akhilesh Yadav Tribute: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलयाम सिंह यादव की जन्म जयंती के मौके पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सुदंरकांड का आयोजन किया गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने पिता को आदर्शों और सिद्धांतों को स्मरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कार्यालय में अपने पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर अखिलेश ने कई बच्चों को लैपटॉप व स्कूल बैग दिया।
उन्होंने ने अपने पिता मुलायम सिंह को संकल्पों को दोहराने का प्रण लिया। उन्होंने पिता से मिली सीख का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्होंने सिखाया कि अगर कोई किसी वजह या दबाव के चलते आपके खिलाफ हो जाए तब भी सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए कदम बढ़ाना।
अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार ऐसी है, जो देगी कम और छीनेगी ज्यादा। उन्होंने कहा कि पीडीए आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए सपा उन लोगों को मनाने का काम करेगी, जो रूठे हुए हैं। जो लोग साथ छूट गए हैं, उन्हें भी साथ लाने का काम किया जाएगा।
अखिलेश ने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अच्छी चीज पसंद नहीं आती। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हाथ में विकास की रेखा होती है, जबकि कुछ लोगों के हाथ में विनाश की रेखा होती है।
अखिलेश यादव ने पुन: यश भारती सम्मान देने की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग किसी भी क्षेत्र में अच्छा काम करते थे तो नेताजी यश भारती सम्मान के माध्यम से उनका सम्मान करते थे। वर्तमान सरकार ने इस योजना को बंद किया है। 2027 में सरकार बनने जा रही है, पुनः यश भारती सम्मान देने का काम होगा। पहले 50 हजार रुपये हमारी सरकार में दिया जाता है, उसकी राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये की जाएगी।
अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह की जयंती के मौके पर कई बच्चों को लैपटॉप भी बांटें। उन्होंने कहा कि ये उस अभिनव स्कूल के बच्चे हैं जो समाजवादी पार्टी की सरकार में एक मॉडल स्कूल तैयार हुआ था। सत्ताधारी सरकार पर वार करते हुए सपा प्रमुख बोले कि दस साल की सरकार ने स्कूल का सत्यानाश कर दिया। जसवंत नगर विधानसभा में जिन स्कूलों को बंद कर दिया है। सपा सरकार बनेगी तो वो स्कूल फिर से शुरू करेंगे।