अयोध्या में आकाश आनंद ने दिखाए कड़े तेवर, भाजपा-सपा को घेरा, बोले- 'गिरगिट रंग बदलता है, आदत नहीं'

Ayodhya Akash Anand Rally: राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा​ कि वह अखिलेश यादव को खुद नहीं पता कि वह क्या करना चाहते हैं। आकाश ने सपा के PDA फॉर्मूले पर तंज कसा।
Akash Anand
आकाश आनंद(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बसपा की राजनीतिक गतिविधियां हुई तेज

  • राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ किया संवाद

  • जनसभा के जरिए बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का दिया संदेश

BSP Strengthens Political Activities: यूपी में बढ़ती ठंड के साथ चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है। 2027 चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी सक्रिय हो गई है। अपने जनाधार को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद शुक्रवार को अयोध्या के बीकापुर पहुंचे और यहां जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह नज़र आया, समर्थक बसपा का झंड लिए लहराते दिखे तो वही काशीराम जिंदाबाद और मायावती जिंदाबाद के नारे भी लगाये। आकाश आनंद जैसे ही मंच पर पहुंचे तो लोगों में बेहद उत्साहित दिखे। 50 किलो का विशाल हार पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

BSP Ayodhya Rally
बीएसपी अयोध्या रैली(सोर्स: सोशल मीडिया)

आकाश आनंद ने दिखाए कड़े तेवर

इस दौरान आकाश आनंद ने अपने सख्त तेवर दिखाते हुए प्रदेश की योगी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा तो सपा को भी निशाना साधा। जनसभा में उन्होंने बेरोजगारी और पेपर लीक का मुद्दा उठाया और कहा कि बीते 10 सालों में 10 से ज्यादा भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए है। बच्चा सालभर पढ़ता है और परीक्षा से पहले ही पेपर बाजार में पहुंच जाता है। अगर प्रदेश में कोई चीज समय पर पहुंचती है तो वह है लीक पेपर।

दीपोत्सव को लेकर आकाश आनंद ने कहा कि अयोध्या में हर साल दीयों का रिकॉर्ड बनता है और हर साल टूटता है लेकिन बेरोजगारी का रिकॉर्ड भी लगातार टूट रहा है। दीया जलाना अच्छी बात है लेकिन सरकार से यह भी पूछा जाना चाहिए कि उनकी रोशनी कितने घरों तक पहुंचती हैं। बीकापुर के भाजपा विधायक पर भी निशाना साधता।

Akash Anand
आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

आकाश आनंद ने बीकापुर विधायक पर बोला हमला

आकाश आनंद ने बीकापुर के भाजपा विधायक को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि डॉक्टर साहब विधानसभा में बैठे हैं, लेकिन बीकापुर का मरीज आज भी इलाज के लिए लखनऊ जाने वाली बस में बैठा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से दो महीने पहले विधायक गांव-गांव जाकर लोगों को आश्वासन देते हैं, लेकिन जीतने के बाद जनता को पांच साल तक उनका इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां के विधायक अमित सिंह चौहान जनता का फोन तक नहीं उठाते।

सपा को भी घेरा

राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने अपनी रैली में समाजवादी पार्टी और प्रमुख अखिलेश यादव पर भी जुबानी वार किया। उन्होंने कहा​ कि वह अखिलेश यादव का सम्मान करते है लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि वह क्या करना चाहते हैं। आकाश ने सपा के PDA फॉर्मूले पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि कल तक PDA में P का मतलब पिछड़ा था, लेकिन ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ने के बाद रातोंरात P का मतलब पंडित हो गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-आते P का मतलब फिर बदल जाएगा और D-A घबराए बैठे हैं कि कहीं उनका नंबर न लग जाए। अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट से आकाश आनंद ने जितेन्द्र सिंह बबलू को बसपा का उम्मीदवार भी घोषित किया।

Akash Anand
Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

कांग्रेस पर भी किया तीखा प्रहार

कांग्रेस के खिलाफ भी मोर्चा खोलते हुए आकाश ने कहा कि आजादी के बाद कई दशकों तक केंद्र और लगभग हर राज्य में कांग्रेस सत्ता में रही। SC, ST, OBC और मुस्लिम समुदायों ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी उन्हें वोट दिया। बदले में उन्हें क्या मिला?

उन्होंने कहा कि आरक्षण सिर्फ किताबों तक सीमित रहा, बैकलॉग खाली पड़े रहे, प्रमोशन रोक दिए गए, अल्पसंख्यकों को डरा-धमकाकर उनके वोट लिए गए, और जब भी आगे बढ़ने या तरक्की करने की बात आई, तो उन्हें किनारे कर दिया गया। वोट पाने के लिए उन्होंने उन्हें गले लगाया, लेकिन सत्ता में आते ही उन्हें पहचानने से भी इनकार कर दिया।

बीजेपी कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू

आकाश आनंद ने कहा कि BJP हो या कांग्रेस, ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सिक्का उछालें - चाहे 'हेड्स' आए या 'टेल्स', नुकसान हमेशा शोषित और वंचित लोगों का ही होता है। यही कांग्रेस का असली चेहरा है।