'अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, उसे बराबरी के साथ हिस्सेदारी मिलेगी', लखनऊ से चंद्रशेखर की हुंकार

Lucknow Owaisi Chandrashekhar Azad Joint Rally: संविधान दिवस के मौके पर आयोजित हुई इस रैली में ओवैसी और चंद्रशेखर का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान रैली में जय भीम के नारे गूंजे।
Chandrashekhar Azad
चंद्रशेखर आजाद(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर का शक्ति प्रदर्शन, गठबंधन के बाद पहली बार साझा किया मंच

  • संविधान दिवस पर रमाबाई अंबेडकर मैदान में हुई विशाल रैली, दलित और मुस्लिम वोट बैंक को साधने की रणनीति

  • ओवैसी और चंद्रशेखर का बड़ी माला पहनाकर किया गया स्वागत, रैली में गूंजे जय भीम के नारे, नीले-हरे झंडों से पटा मैदान

Chandrashekhar Azad Owaisi Mega Rally: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पूर्व 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' ने राजधानी लखनउ में अपनी ताकत दिखाई। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया। गठबंधन की ओर से लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में पहली बड़ी संयुक्त रैली आयोजित की गई। इसमें गठबंधन के बाद दोनों नेता पहली बार मंच साझा करते हुए दिखाई दिए।

संविधान दिवस के मौके पर आयोजित हुई इस रैली में ओवैसी और चंद्रशेखर का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान रैली में जय भीम के नारे गूंजे और पूरा मैदान नीले-हरे झंडों से पटा दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि रैली में 100 से अधिक बसों से कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाया गया। दलित और मुस्लिम वोट बैंक को साधने की रणनीति के तहत दोनों नेता जुटे। रैली के मंच से नारा दिया गया- दलित का बेटा सीएम और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा।

'अब्दुल दरी नहीं, डिप्टी सीएम बनेगा'

रैली को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अब्दुल क्या करेगा जानना चाहते हो? अब्दुल चंद्रशेखर आजाद के बगल में बैठेगा। डिप्टी सीएम बनेगा। दरी नहीं बिछाएगा। अति पिछड़ा समाज से भी एक डिप्टी सीएम होगा।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपकी सरकार आई तो आपने ने महापुरुषों के नाम से रखे नाम बदल दिए। खुद को हितैशी कहते हो, हम पर आरोप लगाते हो। बीजेपी से जुड़े धन्नासेठों को आप राज्यसभा भेजते हो। हमारे वोट लिए और राज्यसभा धन्ना सेठों को भेजते हो। आपसे लड़ाई नहीं है, बीजेपी से है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के साथ आ जाओ। हमारा दिल बड़ा है। पता लग जाएगा कि कौन गठबंधन चाहता है और कौन नहीं?

Chandrashekhar Azad
गोरखपुर के पिपराइच में विजय साहनी को जिम्मेदारी, चंद्रशेखर आजाद ने जारी की छह विधानसभा प्रभारियों की चौथी सूची

चंद्रशेखर ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद भावुक भी हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा कि पिता की लाश मैंने अपने हाथों से उठाई, उन्हें कैंसर था, इलाज नहीं करा सका। मुझे जेल में डाल दिया गया, NSA लगा दिया गया। चंद्रशेखर ने घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं को 25 हजार रुपये महीना देगी। उन्होंने कहा कि न्याय बुलडोजर से नहीं, बल्कि संविधान से होगा।