वाराणसी और कानपुर के कमिश्नर की हुई अदला बदली
चार पीसीएस अधिकारियों का भी हुआ तबादला
बीती रात 4 IAS और 55 PCS अफसरों का किया गया ट्रांसफर
Uttar Pradesh Administrative Reshuffle: यूपी में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लंबे वक्त से एक ही जगह पर कार्यरत अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। बीती रात ही 55 पीसीएस का तबादला हुआ और अगले दिन शाम होते होते 16 आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इसमें पांच जिलों के जिलाधिकारियों को इधर से उधर किया गया।
इसमें चंदौली समेत पांच जिलों के जिलाअधिकारियों का तबादल किया गया। इसमें आईएएस अफसरों में कानपुर और वाराणसी के कमिश्नर की अदला बदली की गई है। वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम को इसी पद पर कानपुर भेजा गया है। चंदौली जिलाधिकारी को चंद्र मोहन गर्ग को विशेष सचिव का पद मिला। प्रियंका निरंजन को गोंडा जिलाधिकारी के पद से हटाकर नगर विकास विशेष सचिव का पद दिया गया।
जौनपुर जिलाधिकारी सैमुएल पोल एन. को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिग) सहाकारी समितियां का पद मिला। अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती जिलाधिकारी से हटाकर विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार का पद दिया गया।
4 आईएएस और 55 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर देर रात हुआ था। इस फेरबदल में लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही कई जिलों के SDM का भी तबादला किया गया ।
इन 4 IAS अफसरों की नई तैनाती में शैलेंद्र कुमार सिंह को फिरोजाबाद का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है। प्रतिभा सिंह को फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शत्रोहन वैश्य को श्रम विभाग में विशेष सचिव और वंदना त्रिपाठी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, नई दिल्ली में अपर आयुक्त बनाया गया ।
इस ट्रांसफर लिस्ट की खास बात रही की इन चारों IAS अफसरों को 13 नवंबर को भी नई तैनाती दी गई थी। लेकिन रविवार को उनके पुराने तबादले रद्द कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।