Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लखनऊ : वैश्विक मंच पर यूपी के ओडीओपी की धूम

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: May 13, 2022 | 06:58 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की महत्वाकांक्षी योजना ओडीओपी (Ambitious Scheme ODOP) (एक जिला एक उत्पाद) की धूम पूरी दुनिया में होगी। 22 से 26 मई के दौरान स्विट्जरलैंड (Switzerland) के दावोस में होने वाला वैश्विक आर्थिक मंच इसका जरिया बनेगा। यहां आने वाले पूरी विश्व के डेलिगेट्स (Delegates) को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के खास ओडीओपी उत्पादों का गिफ्ट हैंपर दिया जाएगा। केंद्र सरकार (Central Government) की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) की ओर से इस बाबत 600 गिफ्ट हैंपर (Gift Hamper) भेजे जा चुके हैं।

गिफ्ट हैंपर में जो चीजें भेजी गईं हैं उनमें कन्नौज का इत्र, नवाबों के शहर लखनऊ के चिकनकारी एवं जरी-जरदोजी के सामान, वाराणसी का रेशमी स्टोल, मैनपुरी के तारकशी के उत्पाद और आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी के उत्पाद शामिल हैं। इसी बहाने पूरी दुनिया यूपी के कुछ खास उत्पादों की खूबियों से वाकिफ होगी। इससे वैश्विक पटल पर ब्रांड यूपी की पहचान और मुकम्मल होगी।

लोग पीढ़ियों से ऐसी चीजों के उत्पादन में लगे हुए 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के हर जिले के कुछ उत्पाद ऐसे हैं जो अपनी खूबियों के नाते वहां की पहचान हैं। ऐसी चीजों के उत्पादन में पीढ़ियों से लोग लगे हैं। उनके परंपरागत हुनर के संरक्षण, संवर्धन के लिए योगी सरकार 1.0 में 24 जनवरी 2018 को उत्तर प्रदेश के प्रथम स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने इस बेहद महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया था। बाद में केंद्र सरकार ने भी इस योजना की तारीफ की थी। यही नहीं पिछले साल केंद्र ने खेतीबाड़ी के लिए यूपी के ओडीओपी की घोषणा की थी।

सम्बंधित ख़बरें

45 मिनट बाद पहुंचे DM! उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण हुए नाराज; लिखा पत्र

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, प्रयागराज से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; चीख-पुकार से दहला इलाका

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की भारी कटौती, युद्ध के संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

यूपी के 6 ‘ठंडे’ ठिकाने: गर्मी में शिमला-नैनीताल को भूल जाएंगे, कम बजट में यहां मिलेगा सुकून

ओडीओपी उत्पादों की हिस्सेदारी करीब 72 फीसद है

इस योजना ने कम समय में ही खासी तरक्की की है। उप्र से होने वाले निर्यात में ओडीओपी उत्पादों की हिस्सेदारी करीब 72 फीसद है। पिछले पांच साल के दौरान इस योजना के जरिए 5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला। योजना की इस सफलता के ही नाते चुनाव के पहले भाजपा की ओर से जारी लोककल्याण संकल्पपत्र-2022 में अगले 5 साल में ओडीओपी उत्पादों का निर्यात और इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर को दोगुना करने की बात कही गई थी। दोबारा भारी बहुमत की सरकार बनने के बाद 100 दिन, छह माह, दो और पांच साल की कार्ययोजना बनाकर इस बाबत काम भी हो रहे हैं।

Lucknow ups odop boom on the global stage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2022 | 06:58 PM

Topics:  

  • Central Government
  • Chief Minister Yogi Adityanath
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.