Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी 8 नवंबर तक कैंसिल, जानिए क्या है वजह

देश में त्यौहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में त्यौहारों को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है, ऐसे में तैयारियों को लेकर सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर 8 नंवबर तक रोक लगा दी गई है। किसी भी पुलिस कर्मी को इस दौरान छुट्टी नही दी जाएगी हालांकि विषम परिस्थतियों में पुलिस कर्मी अपने सीनियर अधिकारियों को सूचित करके छुट्टी ले सकते है।

  • Written By: रोजी सिन्हा
Updated On: Oct 06, 2024 | 08:37 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : नवरात्रि की शुरुआत से ही देश में त्यौहारी सीजन की शुरुआत हो जाती है। इस साल नवरात्रि के बाद दशहरा, करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा है। इन सभी त्यौहारों को पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद हो, इसकी तैयारियां भी उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से शुरु कर दी गई है। तैयारियों में सबसे पहले पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए है। आदेशों में साफ तौर पर त्योहारों का जिक्र करते हुए छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए गए है।

08 नंवबर तक छुट्टिया कैंसल
आज यानी 6 अक्टूबर को नवरात्रि का चौथा दिन है। 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। दशहरे के अवसर पर पूरे प्रदेश में रावण दहन किया जाएगा। साथ ही मेले का भी आयोजन किया जाएगा। अभी नवरात्रि के दौरान जगह- जगह पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला मंचन के दौरान लोगों की अच्छी- खासी संख्या रामलीला संवादाओं को देखने पहुंचती है। इसके अलावा करवा चौथ, दिवाली और छठ को लेकर महिलाएं जमकर शॉपिंग करती है जिससे बाजारों में लोगों की अच्छी – खासी संख्या जुटेगी, ऐसे में व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी कैंसल कर दी है।

विषम परिस्थितियों में ले सकते है छुट्टी
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर आठ अक्टूबर से 08 नवम्बर तक सभी प्रकार के पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगाई गई है। इस आदेश का सभी को पालन करना होगा । साथ ही पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में अपने उच्चाधिकारियों को सूचित कर और उनकी अनुमति से छुट्टी ले सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

UP Police Recruitment 2026: 1 लाख पदों पर भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव

WATCH: फरियादी सुना रहे थे दुखड़ा और साहब देख रहे थे IPL! शाहजहांपुर पुलिस का शर्मनाक VIDEO वायरल

नोएडा में रातोंरात बने हजारों व्हाट्सएप ग्रुप, ऐसे भड़काई गई 42,000 लोगों की भीड़, जांच में सनसनीखेज खुलासे

Leave of all up police personnel cancelled for the next 28 days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2024 | 08:35 AM

Topics:  

  • UP Police News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.