GST चेकिंग के नाम पर डकैती! ‘फर्जी GST ऑफिसर’ बनकर ट्रकों को लूटने वाला गिरोह पकड़ाया, UP पुलिस ने किया खुलासा
Kushinagar की पटहेरवा पुलिस ने फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गोविंद शर्मा और संदीप यादव को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
'फर्जी GST ऑफिसर' बनकर ट्रकों को लूटने वाला गिरोह पकड़ाया (Image- Social Media)
Fake GST Officer Gang UP: कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में दो शातिर अभियुक्त गोविंद शर्मा और संदीप यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और कार भी बरामद की गई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एनएच-28 पर ट्रकों को रुकवाकर जीएसटी चेकिंग के नाम पर ट्रक चालकों से मोटी रकम वसूल की। यह गिरोह बाहरी राज्यों से गुजरने वाले ट्रकों को निशाना बनाता था। आरोपियों का तरीका यह था कि पहले ट्रकों की फोटो खींचकर नंबर नोट कर लिया जाता था। इसके बाद चालक को फोन कर खुद को जीएसटी अधिकारी बताते और डराते-धमकाते हुए पैसे मांगते।
मामला तब सामने आया जब हरियाणा से नेपाल जा रहे एक ट्रक चालक से आरोपियों ने 1.80 लाख रुपये की मांग की। चालक को शक होने पर उसने थाना पटहेरवा में शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक कट मारने पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी दर्शन गिरफ्तार
शौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
नासिक में गन लहराकर ज्वेलरी शॉप में घुसे लुटेरे; स्टाफ की बहादुरी से भागे बदमाश, देखें वीडियो
पुलिस ने की कार्रवाई
शिकायत के बाद पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से आरोपियों की पहचान कर दबिश दी। गोविंद शर्मा और संदीप यादव को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई। दोनों ने कबूल किया कि वे संगठित तरीके से ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते थे।
यह भी पढे़ं- EMI के नाम पर वसूली और मारपीट! दिल्ली पुलिस ने बेनकाब किया फर्जी रिकवरी एजेंटों का गिरोह, कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और कार बरामद कर ली है। क्षेत्राधिकारी जयंत यादव ने बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य सदस्यों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
दिल्ली में भी इसी तरह का गिरोह
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने फर्जी वसूली एजेंट बनकर सड़क किनारे जबरन वसूली करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह ने मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके उन वाहनों की पहचान की जिन पर ईएमआई बकाया थी। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन और एक कार बरामद किया।
