- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Encounter Of Sarfaraz And Talib In The Case Of Bahraich Violence And Murder Of Ram Gopal Mishra
बहराइच हिंसा और राम गोपाल मिश्रा की हत्या के मामले में दो आरोपियों का एनकाउंटर, सरफराज और तालीम को लगी गोली
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई हिंसा के 2 आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। घटना के दिन से ही पुलिस उनके पीछे लगी हुई थी।

पुलिस एनकाउंटर में घायल आरोपी सरफराज व तालिब (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई हिंसा के 2 आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। घटना के दिन से ही पुलिस उनके पीछे लगी हुई थी। आज पुलिस को उनकी लोकेशन मिली, जिसके बाद उन्हें ट्रैक किया गया। एनकाउंटर में घायल हुए आरोपियों के नाम सरफराज उर्फ रिंकू और तालीम हैं। एनकाउंटर को लेकर पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक चल रही है। इस बैठक में एडीजी कानून व्यवस्था समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
मामले में एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो को एनकाउंटर में गोली लगी है। मामला नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के पास का है। वहीं घायल आरोपियों का इलाज करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा के डॉक्टर ने बताया कि दोनों के पैर में गोली लगी है। एक दाएं पैर में और एक बाएं पैर में। गोली निकलने का प्वाइंट नहीं मिला है। गोली अंदर ही फंसी हुई है। ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कृपया अफवाह न फैलाएं। बहराइच एनकाउंटर में कोई मौत नहीं हुई है। पत्रकार @SachinGuptaUP जी की ये पोस्ट देखें – बहराइच में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया, ”एक के दाएं और दूसरे के बाएं पैर में गोली लगी है। गोली पैर के अंदर ही फंसी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।… pic.twitter.com/lhv5GccJEI — Krishna Kant (@kkjourno) October 17, 2024
यह भी पढ़ें:- बहराइच हिंसा में 52 दंगाई गिरफ्तार, मोबाइल-इंटरनेट सेवा अब भी ठप, उपद्रवियों के खिलाफ सीएम योगी की सख्ती
सम्बंधित ख़बरें
हमीरपुर हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, मुआवजे का किया ऐलान, तत्काल सहायता के दिए निर्देश
BJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
बुलडोजर से डरा कर राज कर रहे… योगी सरकार पर फिर हमलावर हुए अविमुक्तेश्वरानंद, गोरक्षा के दावों को बताया झूठ
Explainer: क्या है संघ का ट्रिपल S मॉडल? सत्ता में लौटने का CM योगी का फॉर्मूला, RRS चीफ के दौरे से हलचल तेज
13 अक्टूबर को महाराजगंज कस्बे में रामगोपाल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बहराइच पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम- मोहम्मद फहीम, मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज, अब्दुल हमीद, और मोहम्मद अफजल है। पुलिस टीम जब पहले दोनों की दी गई सूचना पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने गई तो उन्होंने वहां रखे हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लग गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है।
मुख्य आरोपी की बेटी का दावा
इस बीच अब्दुल हमीद की बेटी रुखसार का बयान सामने आया है। रुखसार ने कहा कि कल शाम 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज, तालीम और एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ उठा ले गई। मेरे पति और मेरे देवर को भी उठा लिया गया है। हमें डर है कि कहीं मुठभेड़ में उनकी हत्या न कर दी जाए। बताया जा रहा है कि ये आरोपी बहराइच हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल थे। इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर राम गोपाल पर गोली चलाई थी। घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अब्दुल हमीद की छत पर चार से पांच लोग नजर आ रहे हैं। जहां कुछ देर बाद राम गोपाल को गोली मार दी गई।
यह भी पढ़ें:- बहराइच में उपद्रवियों पर सीएम योगी की सख्ती, जुटाई जा रही मुकदमों की डिटेल
आपको बता दें कि बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा रविवार शाम करीब 6 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाले गए जुलूस में शामिल थे। यह जुलूस जब महराजगंज बाजार में एक समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था, तभी दो पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान छतों से पत्थर फेंके जाने लगे, जिससे विसर्जन में भगदड़ मच गई। इसी बीच एक घर की छत पर राम गोपाल को गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
Encounter of sarfaraz and talib in the case of bahraich violence and murder of ram gopal mishra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














