Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘खुद मरो या परिवार को मारो…’, डरावने सपनों से परेशान 11वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

Kanpur News: कानपुर में 11वीं के छात्र आरव राज मिश्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का दावा है कि वह लंबे समय से डरावने सपनों से परेशान था, जिनमें उसे खुद या परिवार को मारने को कहा जाता था।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 28, 2025 | 10:04 PM

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मेधावी छात्र आरव राज मिश्रा (16 वर्ष) की आत्महत्या से हड़कंप मच गया है। द जैन इंटरनेशनल स्कूल के इस छात्र ने उस समय यह खौफनाक कदम उठाया जब उसके माता-पिता छठ पूजा मनाने शहर से बाहर गए थे।

कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय मेधावी छात्र आरव राज मिश्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

कब हुई ये घटना?

यह घटना तब हुई जब आरव के पिता आलोक मिश्रा और मां दिव्या छठ पूजा मनाने भागलपुर गए हुए थे। उसकी बड़ी बहन मान्या भी यूनिवर्सिटी गई हुई थी, जिसके कारण आरव घर पर अकेला था। जब बहन मान्या वापस लौटी और उसने दरवाजा खोला तो आरव का शव कसरत करने वाले पाइप पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। आरव के परिवार में मां, बेटी मान्या और इकलौता बेटा आरव ही थे।

डरावने सपनों का आतंक का सुसाइड नोट में जिक्र

आरव के पिता आलोक मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा लंबे समय से डरावने सपनों से परेशान चल रहा था। दीपावली पर आरव ने अपनी बहन मान्या को बताया था कि उसे सपनों में तीन-चार चेहरे दिखाई देते हैं। ये चेहरे आरव से कहते थे- ‘या तो खुद जान दे दो या परिवार को मार डालो।’

नोटपैड में मिला सुसाइड लेटर

आरव के मोबाइल के नोटपैड में अंग्रेजी में एक विस्तृत सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में आरव ने लिखा है कि वह लंबे समय से परेशान है और उसे सपने में जो तीन-चार लोग दिखते हैं, वे कहते हैं कि “अपने परिवार को मार डालो। अगर नहीं मारोगे तो खुद मर जाओ”। इसके अलावा, उसकी जेब से भी एक सुसाइड नोट मिला, जिस पर लिखा था- ‘Please Check My Notified…!’। पुलिस ने आरव के मोबाइल को जब्त कर लिया है और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

पढ़ाई और खेल में होनहार था आरव

आरव राज मिश्रा को स्कूल के शिक्षकों ने होनहार और हंसमुख छात्र बताया है। वह कक्षा 5 से ही एक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रहा था और उसने हाईस्कूल की परीक्षा 93% अंकों से पास की थी। आरव क्लास में सभी से अच्छा मेलजोल रखता था। पढ़ाई के साथ-साथ वह स्टेट लेवल का स्विमिंग प्लेयर भी था और कानपुर तथा आसपास के जिलों की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था।

यह भी पढ़ें: ब्राह्मणों पर महिला कांस्टेबल की अभद्र टिप्पणी, इंटरनेट पर मचा बवाल, देखें वीडियो

आरव के पिता आलोक मिश्रा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के रिश्ते में भांजे हैं। कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी के अनुसार, कमरे में कसरत पाइप पर रस्सी का फंदा लगा था और मेज पर आरव की अंगूठियां और छल्ले रखे थे। इस घटना से आरव के मोहल्ले और स्कूल में सभी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

Kill yourself or kill your family troubled by nightmares class 11 student hangs himself in kanpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2025 | 10:04 PM

Topics:  

  • Kanpur
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

काशी-अयोध्या समेत देश के 18 शहरों में चलेगी वाटर मेट्रो, घाटों पर बनेंगे स्टेशन, जानें क्या होगा खास

2

नकली करेंसी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, बंगाल से UP के मेलों पर निशाना; 70% मुनाफे पर लाखों की तस्करी

3

शराब की ऐसी तलब! सिर पर पट्टी, हाथ में यूरिन बैग… अस्पताल से सीधे ठेके पहुंचा मरीज, VIDEO वायरल

4

लखनऊ के रेलवे हॉस्पिटल में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए 12 से ज्यादा मरीज; शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.