संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगी आग (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगी आग! मथुरा जंक्शन के पास कोच B1 और B4 के अंदर भरा धुआं, देखें VIDEO

Karnataka Sampark Kranti Express में आग की खबर से मचा हड़कंप! मथुरा जंक्शन के पास B1 और B4 कोच से उठीं लपटें। यात्रियों ने भागकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा। सभी सुरक्षित।

अर्पित शुक्ला

Karnataka Sampark Kranti Express Train Fire: दिल्ली से हैदराबाद की ओर जा रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आज उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन के दो एसी कोचों से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। घटना मथुरा जंक्शन के समीप की है, जहां समय रहते ट्रेन को रोक लेने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन जब मथुरा जंक्शन के पास पहुंच रही थी, तभी कोच नंबर B1 और B4 से यात्रियों ने तेज धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते कोच के अंदर धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चलती ट्रेन में आग की खबर फैलते ही यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए भागना शुरू कर दिया।

मथुरा जंक्शन पर आपातकालीन स्टॉपेज

जैसे ही ट्रेन के स्टाफ और ड्राइवर को आग की सूचना मिली, ट्रेन को तुरंत मथुरा जंक्शन पर रोका गया। सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी, तकनीकी टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

नहीं थी आग, 'ब्रेक बाइंडिंग' बनी वजह

शुरुआती सूचना में यात्रियों ने कोच नंबर B1 और B4 से धुआं निकलता देख आग लगने की आशंका जताई थी। लेकिन रेलवे की तकनीकी टीम द्वारा मौके पर की गई सघन जांच में सामने आया कि यह कोई बड़ी आग नहीं थी। दरअसल, ट्रेन के ब्रेक शू चिपकने (Brake Binding) की वजह से घर्षण पैदा हुआ और वहां से तेज धुआं उठने लगा।

सभी यात्री सुरक्षित

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रभावित कोचों के यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा था, हालांकि रेलवे ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, मोदी के मंत्री ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?