महिला के ऊपर से गुज़र गई पूरी मालगाड़ी...मथुरा जंक्शन से सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो, देखकर ख़ड़े हो जाएंगे रोंगटे

सोशल मीडिया पर महिला के ऊपर से ट्रेन गुजरने का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन का बताया जा रहा है। वीडियो में जंक्शन से मालगाड़ी गुजरती देखी जा सकती है।
महिला के ऊपर से गुज़र गई पूरी मालगाड़ी...मथुरा जंक्शन से सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो, देखकर ख़ड़े हो जाएंगे रोंगटे
वायरल वीडियो से लिए गए स्नैप्शॉट्स (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डेस्क: कहते हैं अगर हिम्मत और समझदारी से काम लिया जाए तो मौत को भी चकमा दिया जा सकता है। ऐसा ही कुछ मथुरा में देखने को मिला। यहां एक महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी तभी एक ट्रेन आ गई, महिला तुरंत ट्रैक के बीच में लेट गई और फिर ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। लेकिन महिला को खरोंच तक नहीं आई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर महिला के ऊपर से ट्रेन गुजरने का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन का बताया जा रहा है। वीडियो में जंक्शन से मालगाड़ी गुजरती देखी जा सकती है। लेकिन ट्रेन के गुजरते ही एक महिला ट्रैक से निकलती नजर आती है। जिसे देखकर लोगों की सांसे थम सी जाती हैं।

6 महीने से बंद है फुट-ओवर ब्रिज

वायरल वीडियो में एक महिला के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर जाती है। लेकिन वो खुद को पूरी तरह से सुरक्षित बचा लेती है। वायरल मीडिया मथुरा जंक्शन स्टेशन का है, जहां छह महीने से बड़ा एफओबी चालू न होने की वजह से यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए शॉर्टकट अपना रहे हैं।

वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसें

मथुरा जंक्शन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि एक महिला के ऊपर से मालगाड़ी गुजरती नजर आ रही है। गौर से देखने पर महिला पटरी पर लेटी नजर आती है। जब ट्रेन गुजर जाती है तो महिला पटरी से उतर जाती है। मजेदार बात यह है कि पूरी ट्रेन गुजर जाने के बावजूद महिला को खरोंच तक नहीं आती।

लोगों ने दी लेटे रहने की सलाह

मथुरा जंक्शन में जब लोगों ने महिला के ऊपर से ट्रेन गुजरते देखा तो सबकी सांसें थम सी गईं। लोगों ने चिल्लाकर महिला को लेटने की सलाह दी। जैसे ही ट्रेन गुजरी और आगे रुकी तो वहां मौजूद लोग माता रानी के जयकारे लगाने लगे। क्योंकि पूरी की पूरी ट्रेन ऊपर से गुजर जाए और ख़रोंच तक न आए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

चेतावनी: वायरल वीडियो परिस्थितिजन्य है। ऐसी आपात स्थिति आने पर आप यह दोहरा सकते हैं। जानबूझकर, स्टंटबाजी या रील बनाने के लिए यह करने का प्रयास न करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com