Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांवड़ यात्रा में गलती पड़ी भारी! पुलिस ने डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों को दी सख्त हिदायत

Gautam Buddh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए डीजे संचालकों, शिविर आयोजकों व नागरिकों के साथ अहम बैठक की।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jul 04, 2026 | 04:52 PM

गौतमबुद्धनगर पुलिस (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kanwar Yatra 2026: आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में तथा डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता के साथ थाना सूरजपुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर संभ्रांत नागरिकों, डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील

आपको बता दें कि इस बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से यह भी कहा है, कि इस धार्मिक आयोजनों के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाना चाहिए। जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो। गोष्ठी में विशेष रूप से डीजे संचालकों के साथ भी चर्चा की गई।

नियमों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शासन और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। लोगों को स्पष्ट किया गया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों और डीजे का संचालन निर्धारित मानकों एवं अनुमति के अनुसार ही किया जाए। ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में कांवड़ शिविरों के आयोजकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सम्बंधित ख़बरें

Ram Mandir Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफे पर होगी चर्चा

आगरा में हाई अलर्ट सुरक्षा का रिव्यू: UPSSF की उच्चस्तरीय समिति ने मेट्रो और जिला न्यायालय का किया निरीक्षण

राम मंदिर चंदा चोरी पर गरमाई सियासत: पवन खेड़ा बोले- ‘संघ का रवैया मुंह में राम, बगल में छुरी’

‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल

शिविर आयोजकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

अधिकारियों ने कहा कि सभी शिविर केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही लगाए जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम लोगों की आवाजाही भी सुचारु बनी रहे। इसके अलावा शिविरों में साफ-सफाई, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। वर्षा ऋतु को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने शिविर आयोजकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी।

शॉर्ट सर्किट जैसी किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके

उन्होंने कहा कि शिविरों में लगाए गए विद्युत उपकरणों, तारों और अन्य बिजली संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित जांच की जाए, ताकि बारिश के दौरान करंट या शॉर्ट सर्किट जैसी किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही प्रत्येक कांवड़ शिविर में आपातकालीन मेडिकल किट उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए। जिससे आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके।

व्यवस्थागत इंतजाम किए जा रहे हैं

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है, कि कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्थागत इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दें और प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखें।

यह भी पढ़ें: ‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश

किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

बैठक के दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु रखा जाए। प्रमुख मार्गों पर प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Kanwar yatra 2026 gautam buddh nagar police preparation meeting shivir guidelines

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 04:52 PM

Topics:  

  • Greater Noida News
  • Noida News
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.